यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर तालाब में गिरी; 2 की मौत और 13 घायल
Pakistan Bus Accident पाकिस्तान के अहमदाबाद में एक बस तालाब में पलटने से दर्दनाक हादसा हुआ। गुजरांवाला से जफरवाल जा ...और पढ़ें

HighLights
- पाकिस्तान के अहमदाबाद में बड़ा बस हादसा।
- तेज रफ्तार बस तालाब में गिरी।
- हादसे में 2 की मौत और 13 घायल।
एएनआई, नारोवाल। पाकिस्तान के अहमदाबाद में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। कई यात्रियों के भरी बस अचानक तालाब में पलट गई। मंगलवार को हुए इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 13 से अधिक लोग घायल हैं।
पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार, बस गुजरांवाला से जफरवाल जा रही थी, तभी ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया और बस बेकाबू होकर तालाब में पलट गई।
यह भी पढ़ें- Hiroshima Day: जब आसमान से 'आफत' बनकर गिरा था अमेरिका का परमाणु बम, एक झटके में लाखों जिंदगियां हो गई तबाह
चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
इस हादसे के दौरान बस में मौजूद कई यात्री अंदर ही फंसे रह गए, जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन के चलाकर बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही जिला आपातकाल अधिकारी मोहम्मद औरंगजेब मौके पर पहुंचे। तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया और सभी घायलों को बाहर निकाल लिया गया है।
2 की मौत और 13 घायल
हालांकि, इस हादसे में 30 वर्षीय शोएब और 38 वर्षीय सादिया बिबी की मौत हो गई। उनके शवों को भी बस से बाहर निकाला गया। हादसे में 13 लोग घायल थे, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कैसे हुआ हादसा?
स्थानीय लोगों के अनुसार, बस काफी तेज रफ्तार में थी और सड़क की हालत बदतर थी। ऐसे में बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
