विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान देख रहा 'मुंगेरीलाल के सपने', पीएम शहबाज संसद में बोलने लगे झूठ; कहा- पाक Air Force ने 5 भारतीय राफेल विमान गिराए

By Agency Edited By: Chandan Kumar
Published: Wed, 07 May 2025 10:28 PM (IST)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया कि भारत ने 80 लड़ाकू विमानों से हमला किया जिसका पाकिस्तानी सेना ...और पढ़ें

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भारत के एयरस्ट्राइक के संसद को संबोधित किया।
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भारत के एयरस्ट्राइक के संसद को संबोधित किया।

पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि भारत ने 80 लड़ाकू विमानों से हमला किया लेकिन हमले की आशंका से सतर्क पाकिस्तानी सेना ने तत्काल जवाब दिया। शरीफ ने पाकिस्तानी सेना के जवाब पर संतोष और प्रसन्नता जाहिर की है।

भारत और पाकिस्तान में भीषण तनाव के बीच बुधवार को संसद सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि भारत के हमले के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने पांच भारतीय विमानों को मार गिराया। लेकिन अपने दावे के समर्थन में वह न कोई साक्ष्य प्रस्तुत कर पाए और न ही वे स्थान बता पाए जहां पर भारतीय विमानों का मलबा गिरा हो। शरीफ ने पाकिस्तानी वायुसेना और उसके प्रमुख की हमले का तत्काल जवाब देने के लिए तारीफ की।

उन्होंने कहा, "भारत की हमले की योजना की खुफिया जानकारी मिल जाने से वे पहले से तैयार थे और उन्होंने समय गंवाए बगैर जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में भारत के दो राफेल विमानों समेत पांच लड़ाकू विमान और दो ड्रोन मार गिराए गए।"

राफेल को लेकर किया ये दावा

राफेल विमानों के संबंध में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने यह भी दावा किया कि उसके कम्यूनिकेशन सिस्टम को पाकिस्तानी विशेषज्ञों ने जाम कर दिया था। कहा, हमारे सुरक्षा बल मातृभूमि की सुरक्षा के हर घड़ी तैयार हैं। प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान पहलगाम हमले की पारदर्शी अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की थी लेकिन भारत ने इसमें सहयोग करने के बजाय हमले का रास्ता चुना। इससे पहले प्रधानमंत्री शरीफ ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) की अध्यक्षता की।

बैठक में कैबिनेट मंत्रियों व सेना प्रमुखों ने हिस्सा लिया और भारत के हमले के बाद के हालात की समीक्षा की। बैठक में सरकार ने सुरक्षा बलों को एयरस्ट्राइक का जवाब देने के लिए अधिकृत किया।

पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि मंगलवार-बुधवार की रात हुए भारतीय हमले में 26 आतंकी मारे गए और 46 घायल हुए हैं। भारत के हमले के बाद बुधवार को पाकिस्तान ने असैन्य विमानों की आवाजाही के लिए अपने एयर स्पेस को 48 घंटों के लिए बंद करने की घोषणा की लेकिन आठ घंटे बाद ही आकाशीय सीमा खोल दी। इस बीच पाकिस्तान ने दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए भारत के 16 यूट्यूब चैनलों, 31 न्यूज चैनलों और 32 वेबसाइटों के प्रसारण पर रोक लगा दी है।

चीनी राजदूत को दी हालात की जानकारी

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने बुधवार को चीन के राजदूत को आमंत्रित कर उन्हें भारतीय हमले के बारे में जानकारी दी। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अनुसार चीनी राजदूत को बताया गया कि भारत ने पाकिस्तान की संप्रभुता के उल्लंघन का उकसावे वाला कदम उठाया है। इसमें कई निर्दोष लोगों की जान गई है। इस बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और भारतीय सीमा के नजदीक के पाकिस्तानी इलाकों को तत्काल छोड़ने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद एयरपोर्ट बंद, कैंसिल कर दी गई फ्लाइट; यात्रियों के लिए एयरलाइंस ने दी ये जानकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।