Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय की मस्जिद में तोड़फोड़, पुलिस ने कट्टरपंथियों के साथ मीनारें तोड़ीं

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sat, 30 Nov 2024 01:08 AM (IST)

    पुलिस ने कखनवाली में अहमदिया मस्जिद पर हमला कर उसकी मीनार को नष्ट कर दिया। वहीं सामुदायिक संगठन जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संगठन ने बताया कि पंजाब के सियालकोट और फैसलाबाद में इसी सप्ताह इन घटनाओं को अंजाम दिया गया। जबकि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अहमदिया मीनारें मुस्लिमों की मस्जिदों के समान थीं।

    Hero Image
    पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय की मस्जिद में तोड़फोड़ (सांकेतिक तस्वीर)

     पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अहमदिया समुदाय पर अत्याचार का एक और मामला सामने आया है। पुलिस और कट्टरपंथियों ने उनकी मस्जिदों की तीन मीनारों को तोड़ डाला। इनको रोकने का प्रयास करने पर 31 अहमदिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। सामुदायिक संगठन जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अहमदिया समुदाय को मुस्लिम कहने पर प्रतिबंध

    संगठन ने बताया कि पंजाब के सियालकोट और फैसलाबाद में इसी सप्ताह इन घटनाओं को अंजाम दिया गया। जबकि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अहमदिया मीनारें मुस्लिमों की मस्जिदों के समान थीं। स्थानीय मुस्लिम इस पर आपत्ति जताते हुए इन्हें गिराने की मांग कर रहे थे। बता दें कि पाकिस्तान में अहमदिया खुद को मुस्लिम मानते हैं, लेकिन देश की संसद ने 1974 में इस समुदाय को गैर मुस्लिम घोषित कर दिया था। एक दशक पहले उन्हें खुद को मुस्लिम कहने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

    पाकिस्तान के कुर्रम में सांप्रदायिक हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 122 हुई

    शिया और सुन्नी समूहों के बीच संघर्ष विराम के बावजूद गोलीबारी की ताजा घटनाओं में दो लोगों की मौत के साथ ही पाकिस्तान के कुर्रम में सांप्रदायिक हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 122 हो गई है। इस घटना के बाद खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम में संघर्ष और बढ़ गया है। गोलीबारी में छह अन्य लोग घायल हुए हैं।

    हालात को देखते हुए राज्यपाल फैसल करीम कुंडी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर को व्यक्तिगत रूप से अशांत क्षेत्र का दौरा करने का प्रस्ताव भेजा है। जिले में अलीजई और बागान जनजातियों के बीच झड़पें 22 नवंबर को शुरू हुईं, जब एक दिन पहले पाराचिनार के पास यात्री वैन के एक काफिले पर हमला हुआ था। हमले में 47 लोग मारे गए थे। गंभीर रूप से घायल हुए कई यात्रियों ने बाद में दम तोड़ दिया।

    पाकिस्तानी जत्थे में शामिल 80 वर्षीय श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब से लापता

    पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए 80 वर्षीय श्रद्धालु गुरुवार को श्री हरिमंदिर साहिब से लापता हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, सात सदस्यीय जत्थे में शामिल बुजुर्ग केवल मल बुधवार को अटारी सीमा के रास्ते भारत पहुंचे थे। वह सिंध प्रांत के सक्कर जिला स्थित गांव पनवा किल के रहने वाले हैं।

    उनके साथ आए पुत्र रंजीत कुमार ने बताया कि वे लोग अटारी सीमा से सीधे श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे। गुरुवार को पिता उनके जत्थे से गायब हो गए। उन्होंने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी है। बताया कि उन लोगों को पंजाब व उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों के दर्शन करने थे। इसके लिए भारत सरकार ने 44 दिन का वीजा दिया हुआ है।