Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्‍तान में दिल दहला देने वाली वारदात, शख्‍स ने पुलिस कांस्‍टेबल की नाक, कान और होंठ काटे, आखिर क्‍या थी इसकी वजह

    By Krishna Bihari SinghEdited By:
    Updated: Mon, 01 Aug 2022 05:45 PM (IST)

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक पुलिस कांस्टेबल की नाक कान और होंठ काटने की खबर है। पुलिस के अनुसार लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर झांग जिले में रविवार को इस वारदात को अंजाम दिया गया। जानें क्‍या थी इसकी वजह...

    Hero Image
    पाकिस्तान में एक शख्‍स ने एक पुलिस कांस्टेबल की नाक, कान और होंठ काट दिए।

    लाहौर, एजेंसी। पाकिस्तान में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्‍स ने एक पुलिस कांस्टेबल की नाक, कान और होंठ काट दिए। आरोपी ने पुलिस कांस्‍टेबल पर अपनी पत्नी को ब्लैकमेल करने और उसके साथ अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर झांग जिले (Jhang district) में रविवार को मुख्य आरोपी मुहम्मद इफ्तिखार और उसके साथियों ने कांस्टेबल कासिम हयात की नाक, कान और होंठ काट दिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुहम्मद इफ्तिखार को हयात का अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था। उसने 12 साथियों के साथ मिलकर हयात का अपहरण कर लिया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने कासिम हयात के अंगों को काटने से पहले उसे गंभीर यातना दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल कासिम हयात को जिला मुख्यालय अस्पताल झांग ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    इफ्तिखार ने पिछले महीने कांस्टेबल हयात के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता (पीपीसी) की धारा 354 (महिला पर हमला), 384 (जबरन वसूली) और 292 (अश्लील साहित्य) के तहत मामला दर्ज कराया था। इफ्तिखार ने दावा किया कि हयात ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पत्नी को अपने साथ अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। जब उसकी पत्नी हयात से मिली तो उसने उसे यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

    इतना ही नहीं इफ्तिखार ने आरोप लगाया कि कासिम हयात ने उसकी पत्‍नी के साथ यौन संबंध बनाने का वीडियो भी बनाया और बाद में उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि इफ्तिखार और उसके साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पीडि़त कांस्टेबल कासिम हयात अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।