विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रईसी में रहे पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान, केवल घर से दफ्तर तक जाने के लिए कर दिया 5 गुना ज्यादा खर्च

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Wed, 15 Feb 2023 12:05 PM (IST)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक दस्तावेजों से पता चला है कि ...और पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने घर से दफ्तर तक जाने के लिए कर दिया 5 गुना ज्यादा खर्च
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने घर से दफ्तर तक जाने के लिए कर दिया 5 गुना ज्यादा खर्च

इस्लामाबाद, एजेंसी। कंगाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान के हालात इस समय काफी खराब बने हुए है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुराने दस्तावेजों से पता चला है कि इमरान खान की उनके आवास बनिगला से प्रधानमंत्री आवास तक की यात्रा का खर्च पांच गुना ज्यादा है।

शेल्टर होम के खर्च से 5 गुना ज्यादा

इमरान खान के घर से दफ्तर तक का सफर शेल्टर होम के खर्च से 5 गुना ज्यादा है। न्यूज इंटरनेशनल अखबार के हवाले से बताया गया कि इन शेल्टर होम को ट्रेडमार्क परियोजना के तहत में पेश किया गया था ताकि यह दिखाया जा सके कि वह गरीबों की कितनी परवाह करते हैं।

Chinese Spy Balloons: हवाई क्षेत्र में उड़ने वाली वस्तुएं चीनी जासूस गुब्बारे हो सकती हैं- जापान

दस्तावेजों में हुआ खुलासा

द न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार, दस्तावेजों में बताया गया कि पाकिस्तान बैतूल माल (PBM) की देखरेख में देश भर में गरीबों के कल्याण के लिए कुल 39 एहसास पनाहगाह यानी की शेल्टर होम तैयार किए गए। ये शेल्टर होम उन लोगों के लिए बनाए गए जिनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है या फिर जो काफी गरीबी के दौर से गुजर रहे है। इसमें इन लोगों को स्वास्थ्य देखभाल, सुरक्षित वातावरण में रहने समेत स्वच्छ भोजन आदि सहित कई सुविधाएं दी जाती है।

इन शेल्टर होम को तैयार करने में मार्च वित्त वर्ष 2022 तक अब तक 183.015 मिलियन रुपये की राशि का उपयोग किया जा चुका है। इसके अलावा, पीबीएम ने दाताओं को भोजन देने के लिए खाद्य वाहनों की खरीद भी की। 'एहसास कोई भूका ना सोया" कार्यक्रम (ईकेबीएनएस) की स्थापना के बाद से, 40 खाद्य वाहन कार्यात्मक थे।

इमरान खान ने 98.4 करोड़ रुपये किए खर्च

आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, मार्च वित्त वर्ष 2022 तक 161.088 मिलियन रुपये की राशि का उपयोग किया गया है। गरीबों के कल्याण के लिए किए गए खर्च की तुलना में, इमरान खान के अपने घर से ऑफिस तक आने-जाने में राष्ट्रीय खजाने पर 984 मिलियन रुपये खर्च हुए है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, सत्ता में आने के बाद पीडीएम सरकार ने इमरान खान के हेलीकॉप्टर खर्च का ब्योरा जारी किया है।

हिजाब विरोध में गिरफ्तार हाई-प्रोफाइल कैदियों को ईरान ने किया रिहा, महसा अमिनी की मौत के बाद भड़का था आंदोलन

इमरान खान का यात्रा खर्च 472.36 मिलियन रुपये

संघीय सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब द्वारा अप्रैल 2022 में जारी किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का यात्रा खर्च 472.36 मिलियन रुपये था। इसके अलावा इमरान खान के यात्रा खर्च से भी ज्यादा हेलीकॉप्टर के रखरखाव पर 511.995 करोड़ रुपये खर्च आया।

दस्तावेजों के अनुसार, अगस्त 2018 से दिसंबर 2018 तक खान का यात्रा व्यय 37.93 मिलियन रुपये था। इसी तरह, खान की यात्रा की लागत 2019 में 131.94 मिलियन रुपये, 2020 में 143.55 मिलियन रुपये, 2021 में 123.8 मिलियन रुपये और जनवरी से मार्च 2022 तक 35.14 मिलियन रुपये थी। यात्रा खर्च के अलावा वित्त वर्ष 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास और सचिवालय का बिजली बिल मात्र 149.19 करोड़ रुपये था।

स्विट्जरलैंड की संसद को दहलाने की साजिश नाकाम, ब्लास्ट के इरादे से विस्फोटक लेकर पहुंचा व्यक्ति

कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिर को बनाया गया निशाना, लिखे भारत विरोधी नारे; भारतीय दूतावास ने की जांच की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।