विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्विट्जरलैंड की संसद को दहलाने की साजिश नाकाम, ब्लास्ट के इरादे से विस्फोटक लेकर पहुंचा व्यक्ति

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Wed, 15 Feb 2023 08:23 AM (IST)

स्विट्जरलैंड की संसद के गेट के पास से पुलिस ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

स्विट्जरलैंड की संसद को दहलाने की साजिश, विस्फोटक लेकर पहुंचा व्यक्ति
स्विट्जरलैंड की संसद को दहलाने की साजिश, विस्फोटक लेकर पहुंचा व्यक्ति

बर्न, एएनआई। स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न स्थित संसद के गेट के पास से पुलिस ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने विस्फोटक भी बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने संसद और संबंधित कार्यालयों को खाली करा दिया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक वह व्यक्ति पहले कार से बुंडेसप्लैट्स गया और वहां से बुंडेशॉस गया था। हालांकि पुलिस ने तुरंत ही व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

बुलेट प्रूफ जैकेट पहने पाया गया था आरोपी

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उसकी शारीरिक और मानसिक स्थिति की जांच चल रही है। फेडरल सिक्योरिटी सर्विस के कर्मचारियों ने स्विट्जरलैंड की संसद के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पाया। शक होने पर जब वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसकी जांच की तो वह व्यक्ति एक बुलेट प्रूफ जैकेट पहने पाया गया था। साथ ही उसके पास विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है और उसका व्यवहार संदिग्ध लग रहा था।

कार में विस्फोटक सामग्री होने का था अंदेशा

फेडरल सिक्योरिटी सर्विस के कर्मचारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच से यह इंकार नहीं किया जा सकता था कि वह व्यक्ति जिस कार से आया था उसमें कई विस्फोटक सामग्राी हो सकती थी। आरोपी को वह कार बुंडेसप्लैट्स पर सौंपी गई थी। जिसके बाद अधिकारियों ने बर्न पुलिस को इसकी सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया था।

संसद सहित कई इमारतों को कराया गया खाली

कार में विस्फोटक सामग्री मिलने से पुलिस ने सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए तुरंत ही व्यापक सुरक्षा के उपायों को लागू किया। संसद को खाली करा लिया गया। साथ ही बुंडेसप्लैट्स और आसपास की कई सड़को को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। साथ ही संसद भवन और फेडरल पैलेस के अन्य हिस्सों सहित विभिन्न इमारतों को भी खाली करा लिया गया है।

यह भी पढ़े- कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिर को बनाया गया निशाना, लिखे भारत विरोधी नारे; भारतीय दूतावास ने की जांच की मांग

अग्नि और विस्फोटक विभाग के विशेषज्ञों ने ली कार की तलाशी

अग्नि और विस्फोटक विभाग के विशेषज्ञों सहित बर्न कैंटन पुलिस की कई सेवाओं को विशेष रूप से कार की जांच करने के लिए बुलाया गया था। साथ ही पुलिस ने कुत्ते और ड्रोन का भी सहारा लिया था। हालांकि जांच में पाया गया कि कार में ऐसी कोई वस्तु नहीं थी। विस्फोटकों से संबंधित अपराधों के लिए जिम्मेदार फेडरल प्रोसिक्योटर कार्यालय , बर्न कैंटोनल पुलिस और वैलेस कैंटोनल के साथ मिलकर पूरे मामले की आपराधिक जांच जारी कर रही है।

यह भी पढ़े- Vishwa Hindi Sammelan: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फिजी में 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का किया उद्घाटन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।