Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'खुद को राजा घोषित क्यों नहीं किया', फील्ड मार्शल बनने पर इमरान खान ने जनरल मुनीर पर किया कटाक्ष

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Fri, 23 May 2025 12:31 AM (IST)

    पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर जमकर कटाक्ष किए और बोले कि असीम मुनीर को फील्ड मार्शल की जगह खुद को राजा की उपाधि दे देनी चाहिए थी क्योंकि पाकिस्तान में इस समय जंगल कानून लागू है।

    Hero Image
    फील्ड मार्शल बनने पर इमरान खान ने जनरल मुनीर पर किया कटाक्ष (फाइल फोटो)

     पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर जमकर कटाक्ष किए और बोले कि असीम मुनीर को फील्ड मार्शल की जगह खुद को 'राजा' की उपाधि दे देनी चाहिए थी, क्योंकि पाकिस्तान में इस समय जंगल कानून लागू है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इमरान खान ने जनरल मुनीर पर किया कटाक्ष

    खान ने एक्स पर पोस्ट किया कि माशाअल्लाह, जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाया गया है। अभी देश में जंगल राज है और जंगल में, केवल एक राजा होता है। इमरान खान 2023 से कई मामलों में जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ सौदे की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं। कोई सौदा नहीं हुआ है, न ही कोई बातचीत चल रही है। ये निराधार झूठ हैं।

    आर्थिक संकट का सामना कर रहा है पाकिस्तान- इमरान खान

    उन्होंने कहा कि देश बाहरी खतरों, आतंकवाद में उछाल और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। हमें एकजुट होना चाहिए। मैंने पहले कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा है, न ही अब मांगूंगा।" खान ने शहबाज शरीफ सरकार को भारत के एक और हमले के बारे में भी आगाह किया और कहा कि उन्हें ऐसी किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।