विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इमरान खान को लगा एक और झटका, PTI अध्यक्ष गौहर खान को नेशनल असेंबली में किया गया गिरफ्तार

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 10 Sep 2024 06:00 AM (IST)

पीटीआई के अध्यक्ष और सांसद गौहर खान को नेशनल असेंबली से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई ...और पढ़ें

पीटीआई नेता गोहर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।(फोटो सोर्स: जागरण)
पीटीआई नेता गोहर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।(फोटो सोर्स: जागरण)

रॉयटर्स, कराची। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष और सांसद गौहर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को देर रात इस्लामाबाद में इस्लामाबाद में हुई छापेमारी के बाद उन्हें नेशनल असेंबली गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान पिछले साल से ही जेल में बंद हैं। एक दिन पहले ही पीटीआई कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इमरान खान की रिहाई को लेकर इस्लामाबाद में रैली निकाली थी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने आरोप लगाया कि रविवार को इस्लामाबाद में रैली के दौरान पुलिस द्वारा उसके सदस्यों पर गोलियां चलाई गई

पीटीआई के कई नेताओं को किया गया गिरफ्तार

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है कि पीटीआई नेताओं बैरिस्टर गोहर, शेर अफजल खान मारवात और अन्य को इस्लामाबाद पुलिस ने सोमवार रात संसद के बाहर से गिरफ्तार कर लिया. इस्लामाबाद पुलिस के प्रवक्ता जवाद तकी ने जानकारी दी कि मारवत, शोएब शाहीन और बैरिस्टर गोहर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपने संघर्ष से समझौता नहीं करूंगा: इमरान खान

जेल में बंद इमरान खान ने रविवार को कहा कि वह जेल में पूरा जीवन बिताने को तैयार हैं, लेकिन हकीकी आजादी के लिए अपने संघर्ष से कोई समझौता नहीं करेंगे। तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पिछले वर्ष पांच अगस्त को इमरान को गिरफ्तार किया गया था। तब से वह विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़ें: Pakistan: 'अघोषित मार्शल लॉ... शर्म आनी चाहिए', इमरान खान की रिहाई को लेकर फिर मचा बवाल; PTI ने दी चेतावनी