Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 964 हुई; शरणार्थी शिविर में अफगानी युवती से सामूहिक दुष्कर्म

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sun, 14 Sep 2025 01:58 AM (IST)

    पाकिस्तान में बाढ़ का कहर जारी है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 964 हो गई है। पंजाब प्रांत में हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं। पंजाब प्रांत में हाल की बारिश में 101 लोगों की मौत हुई है। यह पंजाब के इतिहास की सबसे बड़ी आपदा है। पिछले तीन दिनों में 5000 गांव जलमग्न हो गए हैं 45.7 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

    Hero Image
    पाकिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 964 हुई; शरणार्थी शिविर में अफगानी युवती से सामूहिक दुष्कर्म

     पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बाढ़ का कहर जारी है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 964 हो गई है। पंजाब प्रांत में हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं। पंजाब प्रांत में हाल की बारिश में 101 लोगों की मौत हुई है। यह पंजाब के इतिहास की सबसे बड़ी आपदा है। पिछले तीन दिनों में 5,000 गांव जलमग्न हो गए हैं, 45.7 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून के दौरान 964 लोग मारे गए

    बाढ़ का पानी पंजाब प्रांत के दक्षिणी जिलों में तबाही मचा रहा है। स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। मुल्तान के उपायुक्त वसीम हामिद सिंधु ने कहा कि बचाव और राहत अभियान जारी है और नावों, हेलीकॉप्टरों और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

    तटबंधों में आई दरारों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, इस वर्ष 26 जून से अब तक मानसून के दौरान 964 लोग मारे गए हैं, जबकि 1,062 अन्य घायल हुए हैं।

    पाकिस्तान के शरणार्थी शिविर में अफगानी युवती से सामूहिक दुष्कर्म

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शरणार्थी शिविर में 21 वर्षीय अफगानी युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस वारदात में पांच लोग शामिल थे। पीडि़ता शिविर-16 की ओर जा रही थी, तभी आरोपितों ने उसे पकड़ लिया और पास के खेत में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

    जब उसने विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। उसके पास मौजूद रुपये और सोने के आभूषण भी छीन लिए। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सामूहिक दुष्कर्म मामले में प्रत्येक को मृत्युदंड या आजीवन कारावास की सजा का प्रविधान है।

    घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश

    घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, अप्रैल से अब तक 483,700 से अधिक अफगानिस्तानी नागरिक स्वदेश लौट चुके हैं। अकेले अगस्त में 145,200 लोग वापस लौटे हैं।