विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: पत्तोकी की पुरानी अनाज मंडी में लगी भीषण आग, 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 20 Aug 2023 03:48 PM (IST)

पाकिस्तान के कसूर जिले में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि पट्टोकी की पुरानी अनाज मंडी में आग लगने से 50 ...और पढ़ें

पुरानी अनाज मंडी में आग लगने से 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक। फाइल फोटो।
पुरानी अनाज मंडी में आग लगने से 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक। फाइल फोटो।

लाहौर, एएनआई। पाकिस्तान के कसूर जिले में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि पट्टोकी की पुरानी अनाज मंडी में आग लगने से 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। समाचार एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई न्यूज के हवाले से यह जानकारी दी है।

दुकानदारों ने फायर बिग्रेड को किया सूचित

एआरवाई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि पत्तोकी की अनाज मंडी में आग लग गया और देखते ही देखते यह आग दर्जनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। मंडी में मौजूद दुकानदारों ने आग को देख तुरंत स्थानीय फायर बिग्रेड को सूचित किया।

 दमकल की गाड़ियों को दूसरे जिले से बुलाया गया

सूचना मिलने के बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई। हालांकि, जल्द ही उसका पानी खत्म हो गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने दूसरे जिले से दमकल की गाड़ियों को बुलाया।  

50 से अधिक दुकानें जलकर हुईं खाक

आग पर जब तक काबू पाया गया तब तक 50 से अधिक दुकानें पुरी तरह से नष्ट हो गईं। एआरवाई न्यूज के मुताबिक, दमकल की छह गाड़ियां कई घंटों तक आग बुझाने पर काबू पाने में जुटी रही, जिसके बाद मंडी में लगी आग पर काबू पाया जा सका।