Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाक में कट्टरपंथियों के हौसले बुलंद: लाहौर किले में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा तीसरी बार तोड़ी, एक गिरफ्तार

    By Bhupendra SinghEdited By:
    Updated: Tue, 17 Aug 2021 11:50 PM (IST)

    हिंदुओं और सिखों की सुरक्षा करने में पाकिस्तान के खराब रिकार्ड का उल्लेख करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा पर हमला निंदनीय है। इस मामले में पाकिस्तानी अधिकारियों की चुप्पी और खराब है।

    Hero Image
    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा पर हमला निंदनीय है

    लाहौर, प्रेट्र। पाकिस्तान में कट्टरपंथियों के हौसले बुलंद हैं। लाहौर किले में तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के कट्टरपंथियों ने 19वीं सदी के महान शासक महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा तोड़ कर फेंक दी है। साल 2019 में बने महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को पहले भी दो बार तोड़ा जा चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने इस मामले में रिजवान नाम के आरोपित शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि सिरफिरे लोग महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को बुरी तरह से तोड़ रहे हैं।

    आरोपित ने रेलिंग फांदकर विशाल प्रतिमा पर किया हमला

    इंटरनेट मीडिया पोस्ट में जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपित ने रेलिंग फांदकर विशाल प्रतिमा पर हमला किया। फिर उसने महाराजा रणजीत सिंह की नौ फीट की कांसे की फिनिश वाली प्रतिमा पर चढ़कर उसके हाथ तोड़े और दूसरे अंग क्षत-विक्षत किए। हमलावर को प्रतिमा को घोड़े से अलग करके नीचे फेंकते हुए देखा जा सकता है। उस दौरान हमलावर किसी विदेशी भाषा में कुछ नारेबाजी करता जा रहा था।

    पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री हुसैन ने की घटना निंदा

    इस घटना की पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे अनपढ़ लोग दुनिया में पाकिस्तान की छवि के लिए खतरनाक हैं। बता दें कि इससे पहले की घटनाओं पर भारत सरकार ने कड़े शब्दों में पाकिस्तान से आपत्ति जताई थी।

    इसके पहले लाहौर के पंजाब प्रांत में गणेश मंदिर पर भीड़ ने हमला किया था

    पाकिस्तान में इस तरह के तोड़फोड़ की ये पहली घटना नहीं है। विगत चार अगस्त को लाहौर के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले के भोंग कस्बे में गणेश मंदिर पर भीड़ ने हमला कर दिया था। हमलावरों ने मूर्तियों, दीवारों और दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

    पाकिस्तान को भारत ने लगाई फटकार

    भारत ने लाहौर फोर्ट में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़ने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में विफल रहा है और अल्पसंख्यक समुदायों में भय का माहौल बना रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान में अल्संख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा समेत उनके पूजा स्थलों, सांस्कृतिक केंद्रों और निजी संपत्तियों पर हमले खतरनाक स्तर तक बढ़ गए हैं।

    नड्डा ने कहा- महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा पर हमला निंदनीय

    हिंदुओं और सिखों की सुरक्षा करने में पाकिस्तान के खराब रिकार्ड का उल्लेख करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा पर हमला निंदनीय है। इस मामले में पाकिस्तानी अधिकारियों की चुप्पी और खराब है। यह कई लोगों को आश्चर्यचकित करता है कि क्या अल्पसंख्यकों के खिलाफ इस तरह के हमलों में पाकिस्तान सरकार शामिल है?

    comedy show banner
    comedy show banner