यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मेरी अनुपस्थिति में घर आते थे, इमरान खान ने शादीशुदा जिंदगी बर्बाद कर दी' बुशरा बीबी के पति का खुलासा
Pakistan News पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की तीसरी और मौजूदा पत्नी बुशरा बीबी के पूर्व पति ने ...और पढ़ें

आइएएनएस, इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) सुप्रीमो इमरान खान की तीसरी और वर्तमान पत्नी बुशरा बीबी के पूर्व पति खवर फरीद मानेका ने आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने उनकी 28 वर्ष के खुशहाल वैवाहिक जीवन को तबाह कर दिया।
इमरान ने बुशरा बीबी से जल्दी शादी करने के लिए तलाक प्रक्रिया में हेराफेरी भी की। खवर ने एक टीवी साक्षात्कार में इमरान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, 'इमरान मेरी अनुपस्थिति में घर आते थे और घंटों बुशरा के साथ रहते थे। दोनों रात के समय फोन पर बातें करते थे।' बुशरा को पहली शादी से पांच बच्चे हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक पृष्ठभूमि के लिए प्रसिद्ध मानेका परिवार का हिस्सा बनने के बाद बुशरा 'पीर' बन गई थीं।
खावर फरीद मेनका ने यह भी खुलासा किया कि बुशरा ने तलाक से कम से कम छह महीने पहले अपना घर छोड़ दिया था और पंजाब के पाकपट्टन शहर में अपने निवास स्थान पर स्थानांतरित हो गई थीं।
खवर ने बुशरा को 14 नवंबर 2017 को दिया लिखित तलाक
बुशरा उर्फ पिंकी पीरनी बाद में दुबई में रहने वाली अपनी बहन के माध्यम से इमरान के संपर्क में आई थीं। रेहम खान से तलाक लेने के बाद अवसाद और सदमे से गुजर रहे पीटीआइ प्रमुख उबरने के लिए बुशरा बीबी के पास पहुंचे थे। धीरे-धीरे इमरान और बुशरा बीबी के बीच गहराता संबंध खवर से अलग होने का कारण बना। खवर ने 14 नवंबर 2017 को लिखित तलाक दे दिया था। इसके करीब दो महीने बाद ही इमरान ने बुशरा से निकाह किया था।
