विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी, अब पंजाब में ईसाई नाबालिग लड़की से मालगाड़ी में दुष्कर्म

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Thu, 27 Mar 2025 05:30 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 27 Mar 2025 06:58 AM (GMT+05:30)

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक शख्स ने 13 वर्षीय मानसिक रूप से ...और पढ़ें

ईसाई नाबालिग लड़की से पाकिस्तान में मालगाड़ी में दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)
ईसाई नाबालिग लड़की से पाकिस्तान में मालगाड़ी में दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. लड़की को आरोपित राहील बट ने घर के बाहर से अगवा कर लिया था
  2. बेटी के संबंध में पता चलने के बाद उसकी मां को दिल का दौरा पड़ा

पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक शख्स ने 13 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त ईसाई लड़की का अपहरण कर उससे मालगाड़ी में दुष्कर्म किया। यह घटना इस सप्ताह की शुरुआत में लाहौर से 170 किलोमीटर दूर लाला मूसा में हुई।

लड़की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया

पुलिस अधिकारी शब्बीर हुसैन चीमा के अनुसार, लड़की को आरोपित राहील बट ने घर के बाहर से अगवा कर लिया। वह उसे लेकर रुकी हुई मालगाड़ी के केबिन में ले गया और दुष्कर्म किया। लड़की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पिता की शिकायत पर संदिग्ध के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

संदिग्ध को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है

बेटी के संबंध में पता चलने के बाद उसकी मां को दिल का दौरा पड़ गया। उन्होंने पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज से जांच करने और दुष्कर्मी को न्याय के कटघरे में लाने की अपील की। संदिग्ध को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर हमले में मदद करने वाले चार संदिग्ध गिरफ्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस को हाइजैक करने में मदद करने के आरोप में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। बलूच लिबरन आर्मी की ओर से अंजाम दी गई इस घटना में 18 सुरक्षाकर्मी सहित 26 बंधक मारे गए थे। हालांकि बलूच विद्रोहियों में मरने वालों की संख्या इससे कहीं अधिक बताई थी।

बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के लड़ाकों ने 440 यात्रियों को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस को हाइजैक कर लिया था। उसके बाद से बलूचिस्तान में कई हमले हुए हैं। बलूचिस्तान पुलिस के आतंकवाद-रोधी विभाग के सूत्रों ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

संयुक्त टीम हमले की जांच कर रही है

उन्होंने कहा कि विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक संयुक्त टीम हमले की जांच कर रही है। इन चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

हथियार और उपकरणों को जब्त कर लिया गया है

सूत्रों ने बताया कि हमलावरों द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार और उपकरणों को जब्त कर लिया गया है और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा, हमलावरों के फिंगरप्रिंट पहचान के लिए राष्ट्रीय डाटाबेस प्राधिकरण को भेजे गए हैं। ट्रेन हाइजैक ने बलूचिस्तान में विद्रोही समूहों की सक्रियता को बढ़ा दिया है। इसके बाद कई अन्य छोटे हमले हुए हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने विदेशी कारों पर 25 प्रतिशत भारी टैरिफ की घोषणा की, दुनियाभर के ऑटो सेक्टर में मची खलबली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।