विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में CPEC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से चीन परेशान, ग्वादर सिटी में आए दिन हो रही फायरिंग-पत्थरबाजी

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Fri, 30 Dec 2022 05:17 PM (IST)

पाकिस्तान में सीपीईसी के उग्र विरोध से चीन परेशान है। ग्वादर सिटी में आए दिन फायरिंग और पत्थरबाजी की घटनाएं हो रही हैं। यह विरोध प्रदर्शन हक दो तहरीक के बैनर तले हो रहा है। इस समूह का नेतृत्व मौलाना हिदयातुर रहमान बलूच कर रहे हैं।

पाकिस्तान में CPEC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
पाकिस्तान में CPEC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

इस्लामाबाद, आइएएनएस। पाकिस्तान में बलूचिस्तान के लोग चीन के ड्रीम प्रोजेक्ट सीपीईसी के विरोध में पूरे प्रांत में उठ खड़े हुए हैं। उन्होंने सेना के राजनीतिकरण और चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कोरिडोर (सीपीईसी) से देश को खतरा बताया है। सीपीईसी मेगा प्रोजेक्ट में चीन ने पैसा लगाया है। सीपीईसी में लगे चीनी कर्मचारियों पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिससे चीन परेशान है।

सीपीईसी को लेकर लोगों में आक्रोश

सीपीईसी के प्रति लोगों का विरोध प्रदर्शन अब पाकिस्तान के बंदरगाह शहर ग्वादर सिटी की गलियों तक पहुंच गया है, जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष के दौरान फायरिंग और पत्थरबाजी आम हो गई है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बढ़ते आतंकवाद पर चर्चा के लिए NSC की बैठक बुलाएंगे पीएम शहबाज शरीफ, ये अधिकारी होंगे शामिल

लोगों की मांगों को नजरअंदाज करने से खफा

लोगों का यह विरोध प्रदर्शन नव गठित समूह 'हक दो तहरीक' के बैनर तले हो रहा है। इस समूह का नेतृत्व मौलाना हिदयातुर रहमान बलूच कर रहे हैं, जो पहले से ही बलूचिस्तान के जमीत-ए-इस्लामी के महासचिव हैं। यह समूह संघीय और प्रांतीय सरकार द्वारा लोगों की उचित मांगों को नजरअंदाज करने से खफा है। इन मांगों में ग्वादर जल अवैध ट्रालिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षा चेकप्वाइंट और पाकिस्तान-ईरान सीमा से व्यापार शामिल है।

लोगों का पारंपरिक रोजगार छिना

सीपीईसी परियोजना ने इस क्षेत्र में पारंपरिक मछली पकड़ने के रोजगार को छीन लिया है। इससे बड़ी संख्या में इन्हें विस्थापित होना पड़ा है। हालांकि, सरकार कुछ मांगों को मानकर विरोध प्रदर्शन को शांत करने के प्रयास में लगी है। इस बीच, बलूच विद्रोहियों ने सुरक्षा बलों पर हमले कर पाकिस्तान सरकार की नाक में दम कर दिया है।

ये भी पढ़ें:

BF.7 अनियंत्रित होने पर हो सकता है खतरनाक, बूस्टर ही है बचाव

Fact Check : राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर नहीं, बल्कि अपनी टी शर्ट के लिए कहा था, जब काम नहीं करेगी तो रख देंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।