सरकार समर्थक मिलिशिया समूह से मुठभेड़ में चार बलूच लड़ाके मारे गए
बलूचिस्तान के बरखान जिले में सरकार समर्थित सशस्त्र समूह और बलूच लड़ाकों के बीच भीषण संघर्ष हुआ जिसमें चार लड़ाके मारे गए। रकनी तहसील के कोह-ए-जंदर इलाके में हुई यह मुठभेड़ कई घंटों तक चली। मृतकों की पहचान मुस्तफा नूर समीउल्लाह रसान कादिर और शाहजेब के रूप में हुई है।

एएनआई, बरखान। बलूचिस्तान के बरखान जिले में शुक्रवार को सरकार समर्थित सशस्त्र समूह के साथ भीषण संघर्ष में चार बलूच लड़ाके मारे गए। यह टकराव रकनी तहसील के कोह-ए-जंदर इलाके में हुआ। यह कई घंटों तक चला। मरने वालों की पहचान मुस्तफा नूर, समीउल्लाह, रसान कादिर और शाहजेब के रूप में हुई है।
बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार, संघर्ष में शामिल मिलिशिया समूह के बारे में माना जाता है कि यह पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसियों के संरक्षण में काम कर रही है। घटना की गंभीरता के बावजूद पाकिस्तानी अधिकारियों ने टकराव के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
एक अन्य घटना में, पाकिस्तानी सेना द्वारा एक अभियान के दौरान मस्तुंग जिले में भारी लड़ाई की सूचना है। बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार, गुरुवार देर रात सैनिकों की बड़ी टुकड़ियां पहाड़ी क्षेत्र में दाखिल हुईं।
उनके वहां पहुंचने के बाद भारी गोलीबारी और कई विस्फोटों की सूचना है। दोनों पक्षों से हताहत होने की खबर है। मृतकों और घायलों की सटीक संख्या अज्ञात है। अभी तक किसी बलूच सशस्त्र समूह ने स्पि¨लजी में हुई झड़पों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।