Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pakistan सरकार को बलूच प्रदर्शनकारियों का अल्टीमेटम, कहा- मांगे नहीं मानी तो उठाएंगे कठोर कदम

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Fri, 29 Dec 2023 04:40 PM (IST)

    बलूच यकजेहती कमेटी ने अब तक हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों की तत्काल रिहाई और उनके खिलाफ आरोपों को रद करने का भी आह्वान किया। सरकार ने दावा किया है कि शुक्रवार को 34 और बलूच प्रदर्शनकारियों को रिहा किया गया है। इससे पहले 160 प्रदर्शनकारियों को रिहा किया था। आंदोलनकारी महरंग बलूच ने कहा कि सरकार प्रदर्शनकारियों के साथ दुश्मनों की तरह व्यवहार कर रही है।

    Hero Image
    Pakistan Baloch protesters बलोच प्रदर्शकारियों का पाक सरकार को अल्टीमेटम।

    एएनआइ, इस्लामाबाद। Pakistan Baloch protesters पाकिस्तान में बलूच प्रदर्शनकारियों ने लोगों को जबरन गायब करने और गैर-न्यायिक हत्याओं को रोकने की मांग करते हुए सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम जारी किया। बलूच यकजेहती कमेटी ने अब तक हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों की तत्काल रिहाई और उनके खिलाफ आरोपों को रद करने का भी आह्वान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा न करने पर प्रदर्शनकारियों को कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

    सरकार पर दुश्मनों की तरह व्यवहार करने का आरोप 

    सरकार ने दावा किया है कि शुक्रवार को 34 और बलूच प्रदर्शनकारियों को रिहा किया गया है। इससे पहले 160 प्रदर्शनकारियों को रिहा किया था। आंदोलनकारी महरंग बलूच ने गुरुवार को कहा कि सरकार प्रदर्शनकारियों के साथ दुश्मनों की तरह व्यवहार कर रही है।

    मानवाधिकारों के उल्लंघन की हो जांच

    महरंग ने संयुक्त राष्ट्र की भागीदारी का प्रस्ताव देते हुए बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन की विस्तृत जांच का आह्वान किया। उन्होंने जबरन गायब किए गए सभी पीड़ितों की रिहाई, आतंकवाद-रोधी विभाग (सीटीडी) पर प्रतिबंध और राज्य प्रायोजित हिंसा को खत्म करने की मांग की।

    उल्लेखनीय है कि इस्लामाबाद लांग मार्च के दौरान 21 दिसंबर को पुलिस ने 200 से ज्यादा की संख्या में बलूच प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। प्रदर्शनकारियों में अधिकांश महिलाएं थीं।