विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोपित की पुलिस स्टेशन में घुसकर हत्या, शव को किया आग के हवाले

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 11 Feb 2023 06:37 PM (GMT+05:30)

पाकिस्तान के ननकाना साहिब में भड़की भीड़ ने ईशनिंदा के आरोपित को पुलिस स्टेशन में घुसकर मार डाला। बाद में उसके शव को आग के हवाले कर दिया गया। मामला इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

पाकिस्तान में ईश निंदा के आरोपित की पुलिस स्टेशन में घुसकर हत्या
पाकिस्तान में ईश निंदा के आरोपित की पुलिस स्टेशन में घुसकर हत्या

लाहौर, आइएएनएस। पाकिस्तान के ननकाना साहिब में भड़की भीड़ ने ईशनिंदा के आरोपित को पुलिस स्टेशन में घुसकर मार डाला। बाद में उसके शव को आग के हवाले कर दिया गया। मामला इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक उस्मान अनवर ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच के लिए कमेटी गठित की है।

पीटने से हुई आरोपित की मौत

कथित रूप से वायरल वीडियो में पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ नजर आ रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि अचानक से भीड़ भड़क उठी। उग्र भीड़ ने पुलिस स्टेशन के बाहर लगे गेट को तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें रोकने में नाकाम रहे। भीड़ ने आरोपित को पकड़ लिया और पीटने लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- अल्पसंख्यक विरोधी साबित होगा पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून में संशोधन, हिंदुओं का उत्पीड़न बढ़ने की आशंका

शव को किया आग के हवाले

आरोपित की शव को बाद में आग के हवाले कर दिया गया। वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस स्टेशन के अंदर टूटे शीशे और बिखरे सामान नजर आ रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान उलेमा काउंसिल के चेयरमैन ताहिर महमूद अशरफी ने घटना की निंदा की है।

1947 से ईशनिंदा के कुल 1415 मामला दर्ज

आईजी ने कहा कि किसी को कनून को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पाकिस्तान स्थित थिंक टैंक सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज के अनुसार इस्लामिक देश में साल 1947 के बाद से ईशनिंदा के कुल 1415 मामले दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़ें-

China Super Cow: एक लाख लीटर दूध देगी ‘सुपर काऊ’, वैज्ञानिकों ने दूध की क्वालिटी और गाय की सेहत पर जताई चिंता

Fact Check : ट्राईकॉन्टिनेंटल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर विजय प्रसाद के वीडियो को आईएएस अधिकारी का बताकर किया जा रहा शेयर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।