Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    16 साल की हिंदू लड़की का अपहरण, मुस्लिम व्यक्ति से करवाया निकाह; अब कोर्ट के आदेश पर परिवार को सौंपा

    Updated: Thu, 12 Sep 2024 04:15 PM (IST)

    एक साल बाद अपहरण का शिकार हुई हिंदू किशोरी अदालत के दखल के बाद पीड़ित परिवार को मिल गई है। इसके बाद हिंदू समुदाय में खुशी का माहौल है। लोग इसे अपनी बड़ी जीत मान रहे हैं। मामला पाकिस्तान का है। पुलिस ने हिंदू लड़की को रहीम यार खान से बरामद किया है। अपहरण के बाद उसका एक व्यक्ति के साथ निकाह करा दिया गया था।

    Hero Image
    अपहरण के बाद परिवार को मिली हिंदू लड़की।

    पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक नाबालिग हिंदू लड़की को बुधवार को अदालत के आदेश के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया। 16 वर्षीय नाबालिग का एक साल पहले पाकिस्तान के हैदराबाद से अपहरण कर लिया गया था और जबरन धर्म परिवर्तन कराकर अधिक उम्र के मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करवा दिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: भारत की नकल या मर चुकी अक्ल! कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों लगा रहा दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा झंडा?

    लड़की ने बहुत यातनाएं झेली

    हिंदू समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले पाकिस्तान डेरावर इत्तेहाद संगठन के प्रमुख शिव फकीर काची ने कहा कि अदालत का फैसला प्रभावित परिवार और उनकी बेटी के लिए एक बड़ी राहत और जीत है। वह एक बहादुर लड़की है, जिसे बहुत यातनाएं झेलनी पड़ीं।

    रहीम यार खान में मिली किशोरी

    शिव फकीर काची ने आगे कहा कि उनका संगठन पिछले साल से उसके मामले की पैरवी कर रहा था और पुलिस ने आखिरकार उसे रहीम यार खान में ढूंढ लिया और उसे हैदराबाद ले आई, जहां उसे एक महिला आश्रय गृह में रखा गया था। उन्होंने कहा कि माता-पिता ने अदालत में मामला दायर किया, जिसने आज आदेश दिया कि उन्हें उनकी बेटी की कस्टडी दी जाए।

    2022 में भी हुआ था हिंदू लड़की का अपहरण

    हिंदू लड़की का एक अन्य मामले ने जनवरी 2022 में सुर्खियां बटोरी थीं। शादी के तीन दिन बाद ही उसका अपहरण कर लिया गया था। कथित तौर पर उसे इस्लाम स्वीकार करने के लिए मजबूर किया गया और एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करा दी गई। मगर वह 14 महीने बाद भागने में सफल रही। पुलिस उसे घर ले आई, लेकिन कुछ महीनों के बाद उसका फिर से अपहरण कर लिया गया और अबतक उसका पता नहीं चल पाया है।

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग! पाक सेना ने आठ तालिबानी सैनिकों को मारा; व्यापार भी किया बंद