विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan Blast: बारूदी सुरंग में ब्लास्ट से दहला पाकिस्तान, तीन बच्चों की मौके पर दर्दनाक मौत

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 13 Apr 2024 03:28 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2024 03:38 PM (IST)

पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में एक बार फिर बारूदी सुरंग विस्फोट हुआ है। इस हादसे में तीन बच्चों ...और पढ़ें

बारूदी सुरंग में ब्लास्ट से दहला पाकिस्तान। प्रतीकात्मक फोटो।
बारूदी सुरंग में ब्लास्ट से दहला पाकिस्तान। प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पांत में बारूदी सुरंग में विस्फोट
  2. आतंकवादियों का गढ़ है दक्षिणी वजीरिस्तान

पीटीआई, पेशावर। पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में एक बार फिर बारूदी सुरंग विस्फोट हुआ है। इस हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में एक घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना आदिवासी दक्षिण वजीरिस्तान जिले के वाना शहर में उस समय हुई, जब बच्चे मंडोकाई इलाके में वॉलीबॉल मैच देखने जा रहे थे।

 वॉलीबॉल मैच देखने जा रहे थे बच्चे

जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे मंडोकाई इलाके में दो स्थानीय टीमों के बीच वॉलीबॉल मैच देखने जा रहे थे। इस दौरान उनमें से एक बच्चे का पैर बारूदी सुरंग पर पड़ गया, जिसके कारण यह धमाका हुआ। उन्होंने बताया कि इस हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के चपेट में आने से एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को इस्माइल खान के जिला अस्पताल किया गया रेफर

उन्होंने बताया कि घायल बच्चे का इलाज डेरा इस्माइल खान के जिला अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि घायल बच्चे को डेरा इस्माइल खान के जिला अस्पताल में स्थानांतरित करने से पहले एक स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार (First Aid) किया गया। पुलिस के अधिकारी ने आगे कहा कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस इलाके में बारूदी सुरंगें किसने बिछाई थी। 

यह भी पढ़ेंः-

Pakistan News: बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, लोगों को बस से उतारकर गोलियों से भूना; 11 की मौत

Pakistan: एक और 'ढाका संकट' की ओर बढ़ रहा पाकिस्तान, इमरान खान ने देश की वर्तमान स्थिति को लेकर चेताया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।