Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लगभग एक करोड़ पाकिस्तानियों ने छोड़ा देश, सरकार की बढ़ गई चिंता; इराक और रोमानिया को बना रहे ठिकाना

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 07:00 AM (IST)

    पाकिस्तान के लोगों का अपने ही देश से मोहभंग होता जा रहा है। यही वजह है कि करीब एक करोड़ पाकिस्तानी नागरिक अपना वतन छोड़कर दूसरे देश पहुंच चुके हैं। बेहतर अवसरों की तलाश में इन पाकिस्तानियों को अपना देश छोड़ना पड़ रहा है। साल 2015 में सबसे अधिक नौ लाख लोगों ने पाकिस्तान छोड़ा था। महामारी के दौरान भी पलायन जारी रहा।

    Hero Image
    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ। (फाइल फोटो)

    एएनआई, इस्लामाबाद। लगभग एक करोड़ पाकिस्तानियों ने अपना देश छोड़ दिया है। बेहतर अवसरों की तलाश में इन लोगों को मजबूरी में अपना देश छोड़ना पड़ा। एआरवाई न्यूज ने पल्स कंसल्टेंट की रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी साझा की। 2013 से 2018 तक पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के शासन में सबसे ज्यादा लोगों ने पाकिस्तान छोड़ा है। कामगारों और प्रतिमा के पलायन ने पाकिस्तान सरकार की चिंता बढ़ा दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी जवानों ने बलूच युवक को किया अगवा, अज्ञात जगह पर ले गए; डर के साए में परिजन

    2015 में सबसे ज्यादा लोगों ने पाकिस्तान छोड़ा

    रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 17 वर्षों में कुल 95,56,507 लोग पाकिस्तान छोड़कर जा चुके हैं। 2015 में सबसे अधिक नौ लाख लोगों ने पाकिस्तान से पलायन किया था। हालांकि 2018 तक इसमें 60 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई।

    महामारी में भी लोगों ने किया पलायन

    कोविड-19 महामारी के दौरान 2022 और 2023 में लगभग आठ लाख लोगों ने देश छोड़ा। पलायन करने वाले कुशल लोगों के अनुपात में भी पांच फीसदी का इजाफा हुआ। पिछले दो वर्षों में देश छोड़ने वालों में से अधिकांश ब्लू-कॉलर श्रमिक और श्रमिक वर्ग रहे हैं।

    यूएई में घट रही पाकिस्तानी कामगारों की संख्या

    अधिकांश पाकिस्तानी बेहतर अवसरों की तलाश में सऊदी अरब, यूएई, ओमान और कतर जाते हैं। मगर कोविड के बाद के परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखा गया है। यूएई में पाकिस्तानी कामगारों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई और सऊदी अरब में पर्याप्त वृद्धि देखी गई। कोविड के बाद से यूके, इराक और रोमानिया की तरफ पाकिस्तानी लोग पलायन कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने फिर फैलाया भीख का कटोरा, अब पश्चिम एशियाई बैंकों से मांगा 4 अरब डॉलर का कर्ज

    comedy show banner
    comedy show banner