विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्द मरने वाले हैं पुतिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने एक इंटरव्यू के दौरान की बड़ी भविष्यवाणी

Published: Fri, 28 Mar 2025 02:11 AM (IST)

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक बड़ा दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की तबीयत बिगड़ रही ...और पढ़ें

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने एक इंटरव्यू के दौरान की बड़ी भविष्यवाणी (फोटो- रॉयटर)
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने एक इंटरव्यू के दौरान की बड़ी भविष्यवाणी (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने एक इंटरव्यू के दौरान की बड़ी भविष्यवाणी
  2. पुतिन की बिगड़ती सेहत को लेकर पहले भी आ चुकी हैं अफवाहें

जेएनएन, नई दिल्ली। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक बड़ा दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की तबीयत बिगड़ रही है और वह जल्द मर जाएंगे। जेलेंस्की की यह भविष्यवाणी बुधवार को एक इंटरव्यू के दौरान सामने आई।

पुतिन अपनी आखिरी सांस तक सत्ता में बने रहना चाहते हैं

कीव इंडिपेंडेंट वेबसाइट के अनुसार, जेलेंस्की ने यूरोविजन न्यूज को दिए साक्षात्कार के दौरान कहा कि वह (पुतिन) जल्द ही मर जाएंगे। यह हकीकत है। और इसके साथ ही सबकुछ खत्म हो जाएगा। पुतिन अपनी आखिरी सांस तक सत्ता में बने रहना चाहते हैं। उनकी महात्वाकांक्षाएं केवल यूक्रेन पर कब्जा करने तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि वह पश्चिम के साथ सीधा टकराव भी चाहते हैं।

हालांकि, जेलेंस्की ने स्पष्ट रूप से इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी कि उन्हें ऐसा क्या पता है कि पुतिन की जल्द मौत होने वाली है। लेकिन बीते कुछ वर्षों के दौरान रूसी राष्ट्रपति की सेहत को लेकर अटकलें लगाने का सिलसिला जारी है।

पुतिन की सेहत बिगड़ रही है

यूक्रेन पर हमले के बाद से ऐसी अटकलें जोर पकड़ रही हैं कि पुतिन की सेहत बिगड़ रही है। वैसे क्रेमलिन ने ऐसी तमाम रिपोर्टों का खंडन भी किया है क्योंकि इन अटकलों या दावों के पीछे कोई ठोस सुबूत नहीं दिया गया।

बीते अक्टूबर में सैनिकों से हाथ मिलाते समय पुतिन के हाथ में ड्रिप चढ़ने के निशान देखे जाने की बात कही गई थी, जिसके बाद अफवाहें फैली कि वह कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। हालांकि, इन निशानों को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई। इसके अलावा ऐसी अफवाहें भी सामने आ चुकी हैं, जिसमें रूसी राष्ट्रपति को स्ट्रोक और पार्किंसंस की बीमारी होने का दावा किया गया।

युद्धविराम खटाई में जा रहा

बता दें कि जेलेंस्की का यह बयान सऊदी अरब में मंगलवार को रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों की अमेरिकी अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद आया है, जिसमें युद्धविराम के लिए काला सागर में जहाजों के सुरक्षित आवागमन और ऊर्जा संयंत्रों पर हमले ना किए जाने के समझौते पर सहमति बनी थी।