Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Zealandia Continent: मिल गया दुनिया का आठवां महाद्वीप, धरती में कहां पर है 'जीलैंडिया'? वैज्ञानिकों ने किए खुलासे

    भूवैज्ञानिकों और भूकंपविज्ञानियों की छोटी टीम ने दुनिया का आठवां महाद्वीप खोज निकाला है जिसका नाम जीलैंडिया है। वैज्ञानिकों ने जानकारी दी कि यह महाद्वीप गोंडवाना नामक एक सुपर कॉन्टिनेंट का हिस्सा था। जीलैंडिया करीब 10 5 करोड़ साल पहले गोंडवाना से अलग हुआ था। जीलैंडिया की खोज सबसे पहली बार 1642 में डच व्यापारी और नाविक एबेल तस्मान ने की थी।

    By Jagran NewsEdited By: Piyush KumarUpdated: Thu, 28 Sep 2023 09:47 AM (IST)
    Hero Image
    भूकंपविज्ञानियों की छोटी टीम ने जीलैंडिया नामक दुनिया का आठवां महाद्वीप खोज निकाला है।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    वेलिंग्टन, ऑनलाइन डेस्क। Zealandia Continent। दुनिया में सात नहीं आठ महाद्वीप है। जी हां आपने सही सुना। एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका के बाद भूवैज्ञानिकों और भूकंपविज्ञानियों की छोटी टीम ने दुनिया का आठवां महाद्वीप खोज निकाला है, जिसका नाम 'जीलैंडिया' है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    18.9 लाख वर्ग किलोमीटर में फैले इस महाद्वीप का 94 फीसदी हिस्सा पानी में समाया हुआ है। बाकी बचे छह फीसदी हिस्से में न्यूजीलैंड और छोटे द्वीप मौजूद हैं।

    गोंडवाना से अलग हुआ था जीलैंडिया

    वैज्ञानिकों ने जानकारी दी कि यह महाद्वीप गोंडवाना नामक एक सुपर कॉन्टिनेंट का हिस्सा था। जीलैंडिया करीब 10.5 करोड़ साल पहले गोंडवाना से अलग हुआ था।

    कुछ दिनों पहले भूवैज्ञानिकों और भूकंप वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने टेक्टोनिक्स पत्रिका में जीलैंडिया का एक मैप जारी किया था। वैज्ञानिकों ने समुद्र तल से हासिल किए चट्टानों के नमूनों का अध्ययन करने के बाद इस महाद्वीप के अस्तित्व की बात कही है।

    (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    1642 में पहली बार हुई थी महाद्वीप की खोज

    बता दें कि जीलैंडिया की खोज सबसे पहली बार 1642 में डच व्यापारी और नाविक एबेल तस्मान ने की थी, हालांकि उनके पास इस महाद्वीप के स्थान को खोजने में असमर्थ रहे। इसके बाद वैज्ञानिकों ने साल 2017 में जीलैंडिया कॉन्टिनेंट की खोज की थी। तकरीबन 375 साल की खोज के बाद वैज्ञानिकों को सफलता मिल ही गई।

    यह भी पढ़ें: दक्षिण चीन सागर के विवादित द्वीप में हवाई पट्टी का निर्माण कर रहा ड्रैगन, सेटेलाइट तस्‍वीरों से हुआ खुलासा