Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या नहीं थमेगा रूस-यूक्रेन युद्ध? महीनों बाद पुतिन ने फिर की यूक्रेन पर मिसाइलों की बौछार; जेलेंस्की ने भी दिया करारा जवाब

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Thu, 21 Mar 2024 02:54 PM (IST)

    Russia-Ukraine War रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध में अबतक दोनों पक्षों के कई लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 44 दिनों के युद्धविराम के बाद एक बार रूस ने यूक्रेन को निशाना बनाया है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर गुरुवार को फिर हमला किया है। इस हमले में बच्चे सहित 13 लोग घायल हो गए है।

    Hero Image
    रूस ने एक बार फिर यूक्रेन को बनाया निशाना (फोटो- एपी)

    एपी, कीव। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार जारी है। दोनों देश इस जंग की आग में सालों से जल रहे हैं। महीनों से दोनों देश एक दूसरे से नरमी से पेश आ रहे थे और युद्धविराम चल रहा था लेकिन एक बार फिर रूस ने अटैक कर यह बता दिया है कि यह युद्ध अभी थमा नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी पर गुरुवार को क्रूज़ और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यह हमला पिछले 44 दिनों में पहली बार रूस द्वारा शुरू किया गया। रूस के इस हमले के कारण कीव निवासियों की सुबह की शुरुआत जोरदार विस्फोटों की आवाज से हुई।

    इस हमले में एक बच्चे सहित 13 लोग हुए घायल 

    यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने कहा कि एक बच्चे सहित 13 लोग घायल हो गए और दर्जनों लोगों को उनके घरों से निकाला गया। कीव सिटी प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा, शहर के ऊपर लगभग 30 क्रूज़ और बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया गया। मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि पश्चिमी कीव के शेवचेनकिव्स्की जिले में, रूसी हमले के परिणामस्वरूप एक बहुमंजिला इमारत के एक अपार्टमेंट और कारों में आग लग गई।यह हमला तब हुआ है जब यूक्रेन ने कई दिनों तक यूक्रेन की सीमा के पास रूस के बेलगोरोड क्षेत्र पर लगातार हमला किया है।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को 1.1 अरब डालर की मदद देने को लेकर IMF से समझौता, तीन अरब डाॅलर के बेलआउट पैकेज की यह अंतिम किस्त होगी

    comedy show banner
    comedy show banner