Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जूलियन असांजे ने US कोर्ट में दोषी होने की दलील पर जताई सहमति, 5 साल बाद ब्रिटेन की जेल से रिहा हुए WikiLeaks के संस्थापक

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 26 Jun 2024 05:56 AM (IST)

    जूलियन असांजे ने अमेरिकी न्याय विभाग के साथ एक समझौते के तहत सरकारी डेटा चुराने के गंभीर आरोप में दोषी होने की दलील पर सहमति दी है। उनकी वेबसाइट पर अमेरिकी दस्तावेजों के प्रकाशन को लेकर कंप्यूटर के दुरुपयोग का आरोप लगा था। वो पांच सालों तक लंदन की जेल में रहे। अब वो अपने वतन ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं।

    Hero Image
    विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को रिहाई मिल गई।(फोटो सोर्स: जागरण)

    रॉयटर्स, वॉशिंगटन। WikiLeaks वेबसाइट के संस्थापक जूलियन असांजे ने अमेरिकी न्याय विभाग के साथ एक समझौते के तहत सरकारी डेटा चुराने के गंभीर आरोप में दोषी होने की दलील पर सहमति दी है। रिहाई के बाद बुधवार (स्थानीय समयानुसार) अमेरिकी की अदालत में पेश हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोर्ट में उन्हें 62 महीने की जेल की सजा सुनाई, जो ब्रिटेन की जेल में बिताए पांच साल की सजा के आधार पर पूरी मानी गई। अब जूलियन असांजे पूरी तरह आजाद हैं। वो अपने देश ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं।

    लंदन की जेल में पांच सालों तक बंद थे जूलियन

    बता दें कि उनकी वेबसाइट पर अमेरिकी दस्तावेजों के प्रकाशन को लेकर कंप्यूटर के दुरुपयोग का आरोप लगा था। वो पांच सालों तक लंदन की जेल में रहे।

    जब विवादों में घिरा विकीलीक्स

    जूलियन असांजे ने साल 2006 में विकीलीक्स की स्थापना की थी। विकिलीक्स ने साल 2010 में अमेरिकी सेना के कुछ दस्तावेजों को लीक कर दिया। इस घटना के बाद यूएस की सरकार ने वेबसाइट के खिलाफ जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

    इससे पहले साल 2007 में विकीलीक्स वेबसाइट पर बगदाद हवाई हमले की फुटेज जारी की गई थी। वीडियो में दिखाया गया कि अमेरिकी सैनिक इराकी पत्रकारों को निशाना बना रहे थे। इस वीडियो ने दुनियाभर में सनसनी मचा दी।

    यह भी पढ़ें: Julian Assange: कौन हैं WikiLeaks के फाउंडर जूलियन असांजे, जानिए क्यों काटनी पड़ी ब्रिटेन की जेल में सजा