Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आखिर क्‍यों दुनिया का सबसे खुशहाल देश है फिनलैंड? कोरोना महामारी भी छीन नहीं सकी फिनिश लोगों की खुशी

    By Ashisha Singh RajputEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Wed, 19 Apr 2023 08:31 PM (IST)

    खूबसूरत फिनलैंड उन 136 देशों में से एक है जिसे यूएन वर्ल्ड हैप्पीनेस सर्वेक्षण में शामिल किया गया और यह लगातार 5वें साल सबसे खुश देशों की लिस्ट में सब ...और पढ़ें

    Hero Image
    लगभग 55 लाख निवासियों वाला फिनलैंड देश बेहद आशावादी है।

    नई दिल्ली, आशिषा सिंह राजपूत। खुश रहना और आस-पास का मौहाल खुशनुमा रखना इन दोनों में बड़ा फर्क होता है। जब भी कोई व्यक्ति खुश होता है उसकी खुशी उसके चेहरे पर मुस्कान बन के सामने आ जाती है। खुशियां बहुत अनमोल होती है। एक अकेले व्यक्ति की खुशी में जब उसके सगे संबंधी शमिल होते हैं तो वह खुशी और बढ़ जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपने अक्सर सुना होगा कि वो लोग बहुत खुश रहते हैं या वो परिवार बहुत खुशहाल रहता है। लेकिन क्या अपने पूरा का पूरा देश खुशहाल है ये सुना है? जी हां दुनियां में बहुत से देश हैं इन तमाम देशों में कुछ देश खुशियों के आधार पर जानें जाते हैं।

    आज के समय में जहां कुछ देश आपस में लड़ रहे और एक-दूसरे की जान के दुश्मन बने बैठे हैं। कुछ देश आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो कुछ देश बदहाली व अन्य समस्यायों से जुझ रहे हैं। वहीं, दुनियां के कुछ देश ऐसे भी जहां खुशियां ही खुशियां हैं। कोई भी मुसीबत या कोई परेशानी उन्हें खुश रहने से नहीं रोक पाती है।

    क्या है वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट ?

    • हाल ही में यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क ने वर्ल्ड खुशहाली रिपोर्ट 2023 जारी की है। बता दें कि यूएन हर साल यह रिपोर्ट प्रकाशित करता है। यह देशों को खुशहाली के आधार पर रैंक देती है।
    • साल 2023 की रिपोर्ट में 136 देशों को शामिल किया गया है, इन देशों की रैंकिंग खुशियों के सर्वेक्षण डेटा के आधार पर की जाती है।
    • वर्ल्ड खुशहाली रिपोर्ट हर वर्ष मार्च में 20 तारीख के आसपास इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस सेलिब्रेशन के रूप में प्रकाशित की जाती है।
    • खुशियों के सर्वेक्षण सामाजिक सहयोग, आय, स्वास्थ्य, स्वतंत्रता, उदारता और भ्रष्टाचार की अनुपस्थिति जैसे प्रमुख कारकों का उपयोग करके किया जाता है।

    फिनलैंड है दुनिया का सबसे खुशहाल देश

    खूबसूरत फिनलैंड उन 136 देशों में से एक है, जिसे यूएन वर्ल्ड हैप्पीनेस सर्वेक्षण में शामिल किया गया और यह लगातार 5वें साल सबसे खुश देशों की लिस्ट में सबसे आगे है। फिनलैंड की कई ऐसी बाते हैं, जो इसे अन्य देशों से अलग बनाता है। आपको बता दें कि फिनलैंड पर भी कोविड-19 महामारी का कहर बरपा और इस दौरान यह देश कुछ आर्थिक मंदी से भी गुजरा, लेकिन बावजूद इसके फिनिश लोगों की खुशियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

    55 लाख निवासियों वाला देश 

    लगभग 55 लाख निवासियों वाला फिनलैंड देश बेहद आशावादी है। इस देश की बहुत सी ऐसी चीजे हैं, जिससे अन्य देशों को सीखना चाहिए। फिनलैंड देश की खूबसूरती बहुत खूब है। यह देश सदियों पुरानी झीलों, द्वीपों और जंगलों से घिरा हुआ है।

    फिनलैंड की गर्मी है सबसे अलग

    फिनलैंड में गर्मियों की बात ही अलग है। यह इस देश को और भी खास बनाती है। बता दें कि गर्मियां बड़े ही छोटे समय के लिए रहती हैं। इसलिए यहां के लोग हर एक पल का आनंद उठा पाते हैं। गर्मी के मौसम के दौरान यहां के लोग लंबी छुट्टियां और पार्टियां करते हैं।

    देश का क्राइम रेट काफी नीचे

    फिनलैंड की एक बात जो इसे सबसे खास बनाती है वह इस देश का क्राइम रेट है। जी हां 2015 में यहां मर्डर रेट एक लाख की आबादी पर केवल 1.28 फीसदी रहा है। यानी की वर्ष 2015 में फिनलैंड में केवल 50 मर्डर हुए। वहीं बड़े और संगठन वाले क्राइम तो यहां न के बराबर है। देश की पुलिस बेहद एक्टिव है। यहां की पुलिस और इंटरनेट सुरक्षा को दुनिया में दूसरे नंबर पर माना जाता है। साथ ही फिनलैंड कानून का पालन सख्ती से होता है।

    सबसे कम होता है भ्रष्टाचार

    आपने यह जो जान लिया कि इस देश की पुलिस और प्रशासन बेहद सख्त है लेकिन क्या आपको पता यहां का भ्रष्टाचार पर भी प्रशासन का असर दिखता है। जी हां फिनलैंड में भ्रष्टाचार सबसे कम है।.