विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'PM मोदी ही रुकवा सकते हैं युद्ध' प्रधानमंत्री की लीडरशिप के मुरीद हुए जेलेंस्की, बताया क्यों है यूक्रेन को भारत पर भरोसा?

Published: Mon, 28 Oct 2024 09:04 AM (IST)

Volodymyr zelenskyy Praise PM Modi यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की ...और पढ़ें

Volodymyr zelenskyy Praise PM Modi: युद्ध के बीच जेलेंस्की ने की पीएम मोदी की तारीफ।(फोटो सोर्स: एएनआई)
Volodymyr zelenskyy Praise PM Modi: युद्ध के बीच जेलेंस्की ने की पीएम मोदी की तारीफ।(फोटो सोर्स: एएनआई)

HighLights

  1. जेलेंस्की बोले- युद्ध को खत्म कराने की कोशिश में पीएम मोदी की बड़ी अहमियत
  2. यूक्रेन के लोगों के लिए तीसरी कठिन सर्दी आने वाली है: जेलेंस्की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) के ढाई साल से ज्यादा वक्त हो चुके हैं। इस युद्ध में हजारों लोगों ने जान गंवा दी है। युद्ध थमने के कुछ आसार नहीं दिख रहे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दोनों देशों से शांति की अपील कर रहे हैं।  

इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr zelenskyy Praise PM Modi) ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ की है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति का मानना है कि पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। जेलेंस्की ने कहा कि इसमे कोई शक नहीं है कि पीएम मोदी युद्ध रुकवा सकते हैं।

इस साल पीएम मोदी ने किया था रूस-यूक्रेन का दौरा

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी के प्रयास से वास्तव में युद्ध पर लगाम लग सकता है। इस युद्ध को खत्म कराने की कोशिश में पीएम मोदी की बड़ी अहमियत है। बता दें कि प्रधानमंत्री, दुनिया के एकमात्र ऐसे राजनेता हैं, जिन्होंने युद्ध के बीच रूस और यूक्रेन का दौरा किया था।  

सर्दी ने बढ़ाई राष्ट्रपति जेलेंस्की की टेंशन

बता दें कि कुछ दिनों में यूक्रेन और रूस में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। सर्दी में युद्द लड़ना दोनों देशों के सैनिकों के लिए एक बड़ी चुनौती है। इस बात को लेकर राष्ट्रपति  वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह यूक्रेन और यूक्रेनी लोगों के लिए तीसरी कठिन सर्दी है। हम कदम-दर-कदम अपनी ऊर्जा प्रणालियों को मजबूत कर रहे हैं। हम रूस की सेना को मुहतोड़ जवाब देंगे।

यूद्ध को लेकर पीएम मोदी ने की फिर पुतिन से बात

हाल ही में BRICS समिट में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने रूस का दौरा किया था। भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी ने एक बार फिर राष्ट्रपति पुतिन के सामने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र किया।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा शांति की वकालत करता आया है और शांति से ही युद्ध का हल निकल सकता है। हालांकि पीएम मोदी के इस बयान पर जेलेंस्की ने कड़ी टिप्पणी की थी।

जेलेंस्की ने कहा कि भारत का यह कहना कि हम शांति लाने के लिए काम करने के लिए तैयार हैं, यह पर्याप्त नहीं है। भारत का एक्शन भी दिखना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी एक बड़े देश के प्रधानमंत्री हैं।  ऐसा देश केवल यह नहीं कह सकता कि हम युद्ध की समाप्ति में रुचि रखते हैं। पीएम मोदी युद्ध की समाप्ति को समाप्त करवाने में एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।