Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कॉस्मेटिक बेचते-बेचते बनी अरबपति... फिर 12.5 बिलियन डॉलर की धोखाधड़ी, मौत की सजा पाने वाली फ्रॉड बिजनेसवुमन की कहानी...

    Updated: Wed, 04 Dec 2024 05:30 PM (IST)

    न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि महिला ने बड़ी सफाई से साजिश रचकर अपराध को अंजाम दिया जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ और अब यह धनराशि वापस नहीं पाई जा सकती है। न्यायालय ने कहा कि महिला के कृत्य से न केवल तमाम लोगों और संगठनों के प्रापर्टी मैनेजमेंट राइट्स का उल्लंघन हुआ है बल्कि कॉमर्शियल बैंक सरकार के नियंत्रण में चला गया।

    Hero Image
    वियतनाम की बिजनेस टाइकून को अदालत ने 12.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के वित्तीय धोखाधड़ी मामले में मौत की सजा सुनाई।

    एजेंसी, हनोई। वियतनाम की बिजनेस टाइकून ट्रूओंग माय लैन ने मौत की सजा को माफ करने के लिए जो याचिका कोर्ट में दायर की थी, उसे रिजेक्ट कर दिया गया है। अब वह फांसी से बचने के लिए संघर्ष कर रही है। वियतनाम के कानून के अनुसार, चोरी की गई राशि का 75 प्रतिशत चुकाने पर उनकी मौत की सजा आजीवन कारावास में बदल सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वियतनाम की बिजनेस टाइकून ट्रूओंग माय लैन को 11 अप्रैल 2024 को वियतनाम की एक अदालत ने 12.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के वित्तीय धोखाधड़ी मामले में मौत की सजा सुनाई थी। वियतनाम में यह अब तक का सबसे बड़ा धोखाधड़ी का मामला है। हालांकि उनके वकील ने बताया कि उनके पास फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए अभी 15 दिन का समय है। आइए जानते हैं कौन हैं बिजनेस टाइकून ट्रूओंग माय लैन जिन्होंने वियतनाम के इतिहास में किया अब तक का सबसे बड़ा फ्रॉड...

    देश का सबसे बड़ा आर्थिक घोटाला

    वियतनाम में जमीन-जायदाद की दिग्गज कारोबारी ट्रूओंग माय लैन को उसके द्वारा बैंक के साथ किए धोखाधड़ी के मामले में गुरुवार को हो ची मिन्ह शहर के न्यायालय ने मौत की सजा सुनाई। न्यायालय ने इसे देश का सबसे बड़ा आर्थिक घोटाला माना है। 67 वर्षीय ट्रूओंग माय लैन रीयल एस्टेट कंपनी वान तिन्ह फेट की प्रमुख थीं। उन्हें 12.5 अरब डॉलर की धोखाधड़ी का दोषी ठहराया गया है। वैसे उसकी गिरफ्तार 2022 में हो गई थी।

    रिश्वत देकर मामले को दबाने की कोशिश

    जांच में पता चला कि ट्रूओंग माय लैन ने 2012 से 2022 के बीच गैरकानूनी तरीके से साइगोन ज्वाइंट स्टॉक कॉमर्शियल बैंक से परोक्ष रूप से 2500 बार कर्ज लिए। इससे बैंक को करीब 27 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। बाद में जब मामला खुलने लगा तो ट्रूओंग माय लैन ने बैंक और जांच अधिकारियों को रिश्वत देकर मामले को दबाने की कोशिश की।

    केंद्रीय बैंक के अधिकारी भी दंडित

    ट्रूओंग माय लैन की मदद करने वाले वियतनाम की केंद्रीय बैंक के अधिकारियों को भी न्यायालय ने दंडित किया है। न्यायालय ने ट्रूओंग माय लैन को बैंक को 2.69 करोड़ डॉलर का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। ट्रूओंग माय लैन के ऊपर दोष सिद्धि का यह पहला मामला और उन्होंने समाज के कमजोर वर्ग के लिए कई कार्य भी किए हैं। बावजूद इसके कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे मृत्यु दंड देने का निर्णय लिया।

    बैंक को नुकसान व जनता का भरोसा टूटा

    न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि ट्रूओंग माय लैन ने बड़ी सफाई से साजिश रचकर अपराध को अंजाम दिया, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ और अब यह धनराशि वापस नहीं पाई जा सकती है। न्यायालय ने कहा कि ट्रूओंग माय लैन के कृत्य से न केवल तमाम लोगों और संगठनों के प्रापर्टी मैनेजमेंट राइट्स का उल्लंघन हुआ है, बल्कि साइगोन कॉमर्शियल बैंक सरकार के नियंत्रण में चला गया। इससे बैंक की छवि को नुकसान हुआ और उसके प्रति जनता का भरोसा टूटा है।

    1992 में स्थापित की पहली कंपनी

    ट्रूओंग माय लैन की भतीजी चू हुइ वान को न्यायालय ने 17 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। चू हुइ वान ट्रूओंग माय लैन की कंपनी की मुख्य कार्यकारी (सीईओ) थी। ट्रूओंग माय लैन और उसके परिवार ने वान तिन्ह फेट कंपनी की स्थापना 1992 में की थी। उस समय वियतनाम में सरकार नियंत्रित अर्थव्यवस्था मुक्त व्यापार की ओर बढ़ रही थी। देश में निवेश के लिए विदेशी कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा था।

    कॉस्मेटिक सामान बचते-बचते मिली कामयाबी

    उससे पहले ट्रूओंग माय लैन अपनी चीनी मूल की कारोबारी मां के कॉस्मेटिक उत्पादों को बेचने के काम में हाथ बंटाती थी। मां-बेटी हो ची मिन्ह शहर के बाजार में यह सामान बेचती थीं। लेकिन रीयल एस्टेट कंपनी वान तिन्ह फेट बनाते ही ट्रूओंग माय लैन और उसके परिवार के दिन बदल गए और कुछ ही वर्षों में वह वियतनाम की सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली कंपनी बन गई। कंपनी ने वियतनाम के शहरों में तमाम लक्जरी अपार्टमेंट, शॉपिंग सेंटर और होटल बनाए। इसके बाद उनकी कामयाबी की रफ्तार बढ़ती चली गई।

    यह भी पढ़ें: 400 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला: लंदन से भारत आते ही मुंबई पुलिस ने ब्रिटिश नागरिक को दबोचा, लोन में हेरफेर का है आरोप