'हमारे पास समय नहीं है, कुछ दिन में...', रूस-यूक्रेन शांति समझौते से पीछे हट सकते हैं ट्रंप; दे डाली डेडलाइन
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बयान सामने आया है। मार्को रुबियो ने कहा है अगर ये युद्ध जल्द खत्म नहीं हुआ तो हम आगे इसका साथ नहीं देंगे। हम इस कोशिश को हफ्तों और महीनों तक जारी नहीं रखेंगे। रुबियो ने पेरिस में यूरोपीय और यूक्रेनी नेताओं से मुलाकात के बाद इस मुद्दे पर बात की है।

रायटर्स,अमेरिका। रूस-यूक्रेन के बीच पिछले कई दिनों से युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिका ने कहा है, अगर युद्ध को लेकर समझौता नहीं हुआ तो वो पीछे हट जाएगा। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बयान सामने आया है।
विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रूस-यूक्रेन शांति समझौते के लिए बातचीत करने के कोशिशों से कुछ ही दिनों में पीछे हट जाएंगे, जब तक कि इस बात के स्पष्ट संकेत न हों कि समझौता हो सकता है।
'बहुत जल्दी तय करने की जरूरत'
देश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा-
हम इस प्रयास को हफ्तों और महीनों तक जारी नहीं रखेंगे। इसलिए हमें अब बहुत जल्दी यह तय करने की जरूरत है, और मैं कुछ ही दिनों की बात कर रहा हूं कि अगले कुछ हफ्तों में यह संभव है या नहीं। अगर ऐसा है तो हम इसमें शामिल हैं। अगर ऐसा नहीं है, तो हमें अन्य प्राथमिकताओं पर भी ध्यान देना होगा। रुबियो ने पेरिस में यूरोपीय और यूक्रेनी नेताओं से मुलाकात के बाद ये बयान दिया है।
क्या वादा निभाएंगे ट्रंप?
रुबियो ने कहा कि ट्रंप अभी भी सौदे में रुचि रखते हैं, लेकिन अगर प्रगति के तत्काल संकेत नहीं मिले तो वे आगे बढ़ने को तैयार हैं। ट्रम्प ने अपने चुनाव अभियान के दौरान व्हाइट हाउस में अपने पहले 24 घंटों के भीतर युद्ध को समाप्त करने का वादा किया था। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने इस दावे पर थोड़ी नर्मी दिखाई और बाधाओं के बढ़ने के साथ ही अप्रैल या मई तक सौदे का सुझाव दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।