Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टाइटल 42 की समय सीमा समाप्त! कई प्रवासियों ने किया आत्मसमर्पण, मैक्सिको-अमेरिकी सीमा पर उमड़ा सैलाब

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Fri, 12 May 2023 06:50 AM (IST)

    कई प्रवासी रियो ग्रांदे को पार करने की मशक्कत में जुटे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक प्रवासी सिर पर अपने बेटे को लिए आगे बढ़ रहा है जबकि दूसरा प्रवासी कपड़ों से भरे हुए प्लास्टिक के बैग को अच्छी तरह से जकड़े हुए हैं।

    Hero Image
    टाइटल 42 की समय सीमा समाप्त! (फोटो: एएफपी)

    मैक्सिको सिटी, एजेंसी। अमेरिका से 'टाइटल 42' की समय सीमा समाप्त होने के साथ ही प्रवासियों के भीतर नई उम्मीद की किरण जागी है। मैक्सिको के प्रवासी बेहतर जिंदगी की चाहत लिए अमेरिका में बसने के लिए व्याकुल हैं। हालांकि, सीमा के दोनों तरफ प्रवासियों को कई मुश्किलातों का सामना करना पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ''ट्रंप प्रशासन ने लागू किया था टाइटल 42''

    टाइटल 42, जो कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 2020 में लागू हुआ, अमेरिकी सीमा अधिकारियों को बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों और अमेरिका में शरण पाने की इच्छा रखने वालों को स्वचालित रूप से निष्कासित करने की अनुमति देता है। हालांकि, लंबे समय के इंतजार के बाद 'टाइटल 42' समाप्त हो रहा है, जिसे तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लागू किया था।

    कई प्रवासी रियो ग्रांदे को पार करने की मशक्कत में जुटे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्रवासी सिर पर बच्चे को लादकर और एक हाथ में सूटकेस लिए आगे बढ़ रहा है, जबकि दूसरा प्रवासी कपड़ों से भरे हुए प्लास्टिक के बैग को अच्छी तरह से जकड़े हुए हैं और अमेरिका की तरफ कंटीली तार के जरिए आगे बढ़ रहे हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक, कई प्रवासियों ने अधिकारियों के सामने रिहा होने की उम्मीद के साथ आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि रिहा होने में सालों लग जाते हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितने प्रवासी आगे बढ़ रहे हैं या फिर यह संख्या कहां तक पहुंच सकती है। 

    अवैध प्रवासन पर नकेल कसती हैं नई नीतियां

    राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन टाइटल 42 को बदलने के लिए नए सख्त नियमों को लेकर आया है। जिसका मतलब साफ है कि सीमा पार करने की अवैध कोशिश करना प्रवासियों को भारी पड़ सकता है। बाइडन प्रशासन की नई नीतियां अवैध प्रवासन पर नकेल कसती हैं। ऐसे में अमेरिका में प्रवेश करने के लिए प्रवासियों को आवेदन करना पड़ेगा। इसके बाद पृष्ठभूमि की जांच होगी। बाइडेन का मानना है कि सीमा पर कुछ समय के लिए अराजक स्थिति रहेगी।

    रिपोर्ट के मुताबिक, गरीबी और अपने घरों में उत्पीड़न का शिकार हुए प्रवासी अभी भी हर हाल में अमेरिकी धरती पर पहुंचने के लिए बेताब हैं। वेनेजुएला के विलियम कॉन्ट्रेरास ने बताया कि टाइटल 42 उनके बर्बाद दक्षिण अमेरिकी देश के लोगों के लिए अच्छा था। उन्होंने सुना है कि उनसे पहले कई प्रवासियों को अमेरिका में रिहा किया गया था।