Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अमेरिकी कमांडो ने 2019 में मारे थे कई उत्तर कोरियाई नागरिक, उस समय ट्रंप थे राष्ट्रपति

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sat, 06 Sep 2025 04:03 AM (IST)

    अमेरिकी नौसेना के सील कमांडो ने 2019 में उत्तर कोरिया में असफल खुफिया मिशन के दौरान कई उत्तर कोरियाई नागरिकों को गोली मारकर हत्या कर दी थी। खुफिया मिशन के दौरान कमांडो सुनने वाला उपकरण लगाने गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी कमांडो ने गोलीबारी की जिससे मछली पकड़ने वाले छोटे जहाज पर सवार सभी लोग मारे गए हालांकि हताहतों की संख्या नहीं बताई गई।

    Hero Image
    अमेरिकी कमांडो ने 2019 में मारे थे कई उत्तर कोरियाई नागरिक (सांकेतिक तस्वीर)

     रॉयटर, सियोल। अमेरिकी नौसेना के सील कमांडो ने 2019 में उत्तर कोरिया में असफल खुफिया मिशन के दौरान कई उत्तर कोरियाई नागरिकों को गोली मारकर हत्या कर दी थी। खुफिया मिशन के दौरान कमांडो सुनने वाला उपकरण लगाने गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूयार्क टाइम्स ने शुक्रवार को स्त्रोतों का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान इस आपरेशन को मंजूरी दी थी, उस समय ट्रंप उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ वार्ता कर रहे थे।

    टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीत होता है कि नागरिक शेलफिश की तलाश में गोता लगा रहे थे, तभी अनजाने में उनकी नजर सील्स कमांडो की टुकड़ी पर पड़ गई, जो रात में किनारे पर आ रही थी।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी कमांडो ने गोलीबारी की, जिससे मछली पकड़ने वाले छोटे जहाज पर सवार सभी लोग मारे गए, हालांकि हताहतों की संख्या नहीं बताई गई। 2019 में किम के साथ ट्रंप की आखिरी शिखर वार्ता के बाद से, वार्ता विफल हो गई है और उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा है।