Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UN के राजदूत की अपील, सीरिया युद्ध खत्म करने में रूस और अमेरिका निभा सकते हैं अहम रोल

    By Neel RajputEdited By:
    Updated: Tue, 19 May 2020 09:31 AM (IST)

    सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष राजदूत ने कहा है कि रूस और अमेरिका जैसी दो प्रमुख शक्तियां इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

    UN के राजदूत की अपील, सीरिया युद्ध खत्म करने में रूस और अमेरिका निभा सकते हैं अहम रोल

    दमिश्क, एपी। सीरिया में 9 साल पुराने युद्ध को खत्म करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने रूस और अमेरिका से मदद मांगी है। उन्होंने दोनों देेशों ने इस मुद्दे पर बातचीत करने को कहा है। सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष राजदूत ने कहा है कि रूस और अमेरिका जैसी दो प्रमुख शक्तियां इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। गीयर पेडरसन ने कहा कि यह उनकी दोनों देशों से सावर्जनिक अपील है। उन्होंने सोमवार को कहा कि सीरियाइ राष्ट्रपति बशर असद का समर्थक रूस और विपक्ष का समर्थन करने वाला अमेरिका इस युद्ध को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेडरसन ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि सीरिया में संघर्ष विराम के लिए बीड़ा उठाने वाले तीन देश रूस, ईरान और विपक्ष का समर्थन करने वाला तुर्की भी इस युद्ध को समाप्त करने के प्रमुख खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि एक समिति देश में नए संविधान का मसौदा तैयार करने जा रही है जिसमें सीरिया सरकार, विपक्ष और नागरिक समाज शामिल है। इसमें 15 देशों की भी अहम भूमिका है।

    बता दें कि सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ नौ साल पहले शांतिपूर्ण बगावत की शुरूआत हुई थी जो अब पूरी तरह से गृहयुद्ध में बदल हो चुकी है। इसमें अब तक तीन लाख से ज्‍यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस गृहयुद्ध में पूरा देश तबाह हो गया है और दुनिया के ताकतवर देश भी आपस में उलझ गए हैं। संघर्ष शुरू होने से पहले ज्‍यादातर सीरियाई नागरिकों के बीच भारी बेरोजगारी, व्यापक भ्रष्टाचार, राजनीतिक स्वतंत्रता का अभाव और राष्ट्रपति बशर अल-असद के दमन के खिलाफ निराशा थी।

    अमेरिकी सैनिकों ने बनाया नया बेस

    अमेरिकी सेना ने सीरिया के पूर्वी प्रांत दीर अल-ज़ौर में सैन्य आपूर्ति लाने के बाद एक नया बेस बनाया है। इस बड़े पैमाने के बाद पश्चिमी देश देहरी अल-ज़ौर के अल-ज़ज़रत क्षेत्र में आधार बनाया गया था।