Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Russia Ukraine War: जेलेंस्की ने परमाणु हमले की जताई आशंका; पुतिन ने कुछ दिन पहले दी थी धमकी

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Mon, 26 Sep 2022 03:05 PM (IST)

    यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने देश में परमाणु हमले की आशंका जताई है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले सप्ताह एक कार्यक्रम में कहा था कि रूस की रक्षा करने के लिए और लोगों को किसी भी खतरा से बचाने के लिए मास्को सभी उपायों को आजमा सकता है।

    Hero Image
    जेलेंस्की ने परमाणु हमले की जताई आशंका।

    कीव, Reuters। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने देश में परमाणु हमले की आशंका जताई है। उन्होंने इसको लेकर कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु हमले को लेकर झांसा दे रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि जब पुतिन कहते हैं कि वह रूस को बचाने के लिए परमाणु हमला भी करने को तैयार हैं, तब उन्हें यह झांसा नहीं लगता है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले सप्ताह एक कार्यक्रम में कहा था कि रूस की रक्षा करने के लिए और लोगों को किसी भी खतरा से बचाने के लिए मास्को सभी उपायों को आजमा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिसाइल हमला हो सकता है परमाणु हमले का संकेत

    जेलेंस्की ने कहा, 'देखिए, हो सकता है कि उनके द्वारा कही गई बात झांसा हो सकता है, लेकिन अब ये सच है।' क्योंकि इससे पहले वह कई बार परमाणु हमले की धमकी दे चुका है। इसलिए मुझे नहीं लगता है कि यह झांसा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि देश के दो परमाणु संयंत्रों पर या उसके आस-पास रूसी हमलों को परमाणु हमलों के लिए धमकी के रूप में या संकेत के रूप में देखा जा सकता है।

    रूस ने परमाणु संयंत्र पर किया था हमला

    बता दें कि कीव आरोप लगा रहा है कि मास्को लगातार रूसी कब्जे वाले क्षेत्र जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र को तबाह कर रहा है। उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान, और हाल ही में रूस ने Pivdennoukrainska परमाणु संयंत्र पर कई मिसाइल हमले किए हैं। हालांकि मास्को ने जापोरिज्जिया के आस पास हमले के आरोपों को खारिज किया है और इसके पीछे कीव को ही जिम्मेदार ठहराया है। जबकि रूस ने Pivdennoukrainska परमाणु संयंत्र पर हमले को लेकर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

    इजियम में दिखा था बर्बरता

    बता दें कि यूक्रेन के इजियम शहर की सामूहिक कब्र में मिले 440 शवों में से 30 पर बर्बरता के निशान पाए गए थे। इन शवों के पोस्टमार्टम में पता चला है कि 30 लोगों की उत्पीड़न से मौत हुई थी और उसके बाद उन्हें दफन कर दिया गया। यूक्रेनी सेना ने इजियम शहर को इसी महीने रूसी सेना से छीना है।

    ये भी पढ़ें: यूक्रेन में जनमत संग्रह के बीच रूस का हमला, पश्चिमी देशों ने कहा- और कड़े प्रतिबंध लगाएंगे

    ये भी पढ़ें: यूक्रेन के इजियुम शहर की कब्रों से निकाले गए 440 शवों में 30 पर मिले बर्बरता के निशान