विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia Ukraine War: यूक्रेन के इजियुम शहर की कब्रों से निकाले गए 440 शवों में 30 पर मिले बर्बरता के निशान

By AgencyEdited By: Amit Singh
Published: Sat, 24 Sep 2022 04:30 AM (IST)

खार्कीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिन्येहुबोव ने बताया है कि रूसी सेना से छीने गए क्षेत्र के तीन अन्य स्थानों ...और पढ़ें

उत्पीड़न से मौत होने का मामला आया सामने
उत्पीड़न से मौत होने का मामला आया सामने

कीव, रायटर: यूक्रेन के इजियुम शहर की सामूहिक कब्र में मिले 440 शवों में से 30 पर बर्बरता के निशान हैं। पोस्टमार्टम में पता चला है कि 30 लोगों की उत्पीड़न से मौत हुई और उसके बाद उन्हें दफन कर दिया गया। यूक्रेनी सेना ने इजियुम शहर को इसी महीने रूसी सेना से छीना है।

खार्कीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिन्येहुबोव ने बताया है कि रूसी सेना से छीने गए क्षेत्र के तीन अन्य स्थानों पर सामूहिक कब्र होने का संदेह है। वहां पर जल्द खोदाई की जाएगी। इस बीच संयुक्त राष्ट्र की ओर से युद्ध अपराधों की जांच के लिए आए दल ने यूक्रेन के 27 इलाकों का दौरा कर वहां पर 150 पीड़ितों के बयान दर्ज किए हैं और उत्पीड़न के सुबूत एकत्रित किए हैं। जबकि युद्ध क्षेत्र में ओडेसा बंदरगाह के नजदीक एक इमारत पर रूसी सेना ने ईरानी ड्रोन के जरिये बम गिराए। इस हमले में इमारत को नुकसान पहुंचा और एक व्यक्ति की मौत हो गई। यूक्रेनी सेना ने इस सहित चार ईरानी ड्रोन मार गिराने का दावा किया है।

बता दें, यूक्रेन के अधिकारियों ने हाल ही में रूस के कब्जे से मुक्त हुए इजियम शहर के पास स्थित एक जंगल में दबे 440 से अधिक शवों को निकाला था। बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया था कि करीब 100 यूक्रेनी आपातकालीन सेवा कर्मियों ने जमीन को खोदा और शवों को बाहर किया। अब वे मौत के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। खार्किव क्षेत्र के अभियोजक ओलेक्सेंडर इलेनकोव का मानना है कि युद्ध अपराध किए गए थे।

उन्होंने बीबीसी को बताया था कि रूसी सैनिकों के कारण लगभग सभी लोग मारे गए, पहली कब्र में एक नागरिक के शव की गर्दन पर रस्सी थी, जिसके चलते उसकी मौत के पीछे का कारण यातना माना जा रहा है। वहीं कुछ रूसी संघ के हवाई और तोपखाने के हमलों के कारण लोग मारे गए हैं।