Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ukraine War: यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा- देश का भविष्य पूर्व में प्रमुख जगहों पर लड़ाई के परिणामों पर निर्भर

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Tue, 14 Mar 2023 06:41 AM (IST)

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि देश का भविष्य पूर्व में प्रमुख जगहों पर लड़ाई के परिणामों पर निर्भर करता है। जेलेंस्की ने सोमवार रात जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि हमें दुश्मन की सैन्य शक्तियों को नष्ट करना है। फोटो- रायटर।

    Hero Image
    देश का भविष्य पूर्व में प्रमुख जगहों पर लड़ाई के परिणामों पर निर्भर- यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की

    कीव, रायटर। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि देश का भविष्य पूर्व में प्रमुख जगहों पर लड़ाई के परिणामों पर निर्भर करता है। जेलेंस्की ने सोमवार रात जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि हमें दुश्मन की सैन्य शक्तियों को नष्ट करना है। उन्होंने कहा, "यह पूर्व में बहुत कठिन और बहुत दर्दनाक है। हमें दुश्मन की सैन्य शक्ति को नष्ट करना है और हम इसे नष्ट कर देंगे।"

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेनियन के भविष्य के लिए लड़ी जा रही लड़ाई

    उन्होंने कहा कि बिलोहोरिवका और मरिंका, अवदीवका और बखमुत, वुहलेदार और काम्यंका सहित कई जगहों पर लड़ाई लड़ी जा रही है और हमारे भविष्य तय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के पूर्वी हिस्से के प्रमुख जगहों पर सभी यूक्रेनियन के भविष्य के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है।

    बखमुत में मारे गए भारी संख्या में रूसी सैनिक

    मालूम हो कि इससे पहले राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा था कि पूर्वी शहर बखमुत के पास लड़ाई में एक हफ्ते से भी कम समय में रूसी सेना के 1,100 से अधिक लोग मारे गए हैं। इससे एक दिन पहले यूक्रेन ने कहा था कि 500 से अधिक रूसी सैनिक 24 घंटे की अवधि में या तो मारे गए या घायल हुए हैं। वे बखमुट पर नियंत्रण के लिए लड़ाई लड़ रहे थे।

    220 यूक्रेनी सैनिकों को मारने का दावा

    इधर, रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा था कि यूक्रेन के पूर्वी दोनेस्क क्षेत्र में सेना की कार्रवाई जारी रहेगी। उसने 24 घंटे के अंदर 220 यूक्रेनी सैनिकों को मारने का दावा किया था। हमले में पैदल सेना के वाहन के साथ ही तीन बख्तरबंद गाड़ियों के अलावा डी30 हावित्जर को नष्ट करने का भी दावा किया गया था।

    comedy show banner
    comedy show banner