Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    यूक्रेन इस साल 4 नए परमाणु रिएक्टरों का शुरू करेगा निर्माण, ऊर्जा मंत्री ने कहा- युद्ध के कारण खोई हुई ऊर्जा क्षमता की होगी भरपाई

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Thu, 25 Jan 2024 04:29 PM (IST)

    Ukraine to start building Reactors यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री जर्मन गैलुशचेंको ने गुरुवार को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को यह बताया कि युद्ध के कारण खोई हुई ऊर्जा क्षमता की भरपाई करने की जरूरत है। ऊर्जा मंत्री जर्मन गैलुशचेंको ने बताया कि यूक्रेन को इस गर्मी या शरद ऋतु में चार नए परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों पर निर्माण कार्य शुरू करने की उम्मीद है।

    Hero Image
    यूक्रेन करेगा 4 नए परमाणु रिएक्टरों का निर्माण (फोटो- रायटर्स)

    रायटर्स, कीव। Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को दो साल से अधिक समय हो गया है। रूस लगातार यूक्रेन के क्षेत्रों पर हमले कर रहा है। यूक्रेन के कई शहर रूस के आक्रमण से तबाह हो चुका है। लगातार चल रहे इस जंग के बीच यूक्रेन अपने खत्म हो रहे परमाणु ऊर्जा पर विशेष ध्यान दे रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री जर्मन गैलुशचेंको ने गुरुवार को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को यह बताया कि युद्ध के कारण खोई हुई ऊर्जा क्षमता की भरपाई करने की जरूरत है। ऊर्जा मंत्री जर्मन गैलुशचेंको ने बताया कि यूक्रेन को इस गर्मी या शरद ऋतु में चार नए परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों पर निर्माण कार्य शुरू करने की उम्मीद है, क्योंकि देश रूस के साथ युद्ध के कारण खोई हुई ऊर्जा क्षमता की भरपाई करना चाहता है।

    सभी चार रिएक्टर यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्र में बनाए जाएंगे

    रिएक्टरों और संबंधित उपकरणों सहित पहली दो इकाइयां, रूसी-निर्मित उपकरणों का उपयोग करेंगी जिन्हें यूक्रेन बुल्गारिया से आयात करना चाहता है, जबकि अन्य दो वेस्टिंगहाउस तकनीक का उपयोग करेंगी। गैलुशचेंको ने कहा कि सभी चार रिएक्टर यूक्रेन के पश्चिम में खमेलनित्सकी परमाणु ऊर्जा संयंत्र में बनाए जाएंगे।

    आज यूक्रेन-नियंत्रित क्षेत्र में तीन परमाणु ऊर्जा संयंत्र देश की बिजली जरूरतों का 55% से अधिक उत्पादन करते हैं, लेकिन कीव यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र ज़ापोरिज़िया के नुकसान की भरपाई में मदद करने के लिए इस क्षेत्र का विस्तार करना चाहता है।

    यह भी पढ़ें- China-Pakistan Ties: 'CPEC परियोजना को अपग्रेड करने के लिए तैयार', चीन ने पाकिस्तान को दिया आश्वासन