Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बोला अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला, 53 ड्रोन से रोस्तोव क्षेत्र को बनाया निशाना

    रूसी सीमा के रोस्तोव क्षेत्र में यूक्रेन ने 53 ड्रोन से बड़ा हमला बोला है। इसे यूक्रेन की ओर से अबतक के सबसे बड़े हवाई हमलों में एक माना जा रहा है।रूसी सेना की ओर से दावा किया गया है कि सभी ड्रोन मार गिराए गए। इनमें से 44 ड्रोन को मोरोजोस्की में मार गिराया गया। रोस्तोव गवर्नर ने कहा कि हमले में एक पावर सवस्टेशन को क्षति पहुंची है।

    By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Fri, 05 Apr 2024 11:45 PM (IST)
    Hero Image
    यूक्रेन ने रूस पर 53 ड्रोन से बोला हमला। फोटोः एपी।

    एपी, कीव। रूसी सीमा के रोस्तोव क्षेत्र में यूक्रेन ने 53 ड्रोन से बड़ा हमला बोला है। इसे यूक्रेन की ओर से अबतक के सबसे बड़े हवाई हमलों में एक माना जा रहा है। हालांकि, रूसी सेना की ओर से दावा किया गया है कि सभी ड्रोन मार गिराए गए। इनमें से 44 ड्रोन को मोरोजोस्की में मार गिराया गया। रोस्तोव गवर्नर ने कहा कि हमले में एक पावर सवस्टेशन को क्षति पहुंची है। यूक्रेन के अधिकारियों की ओर से इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूसी रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

    रूसी मीडिया की ओर से कहा गया है कि मोरोजोस्की के पास सैन्य हवाई क्षेत्र स्थित है। हालांकि, साफ नहीं हो पाया है कि उनका निशाना सैन्य हवाई क्षेत्र था या नहीं। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि नौ अन्य ड्रोन को रूस के सीमावर्ती क्षेत्र कु‌र्स्क, बेलगोरोद, क्रास्नोडार और निकटवर्ती सेराटोव में इंटरसेप्ट कर लिया गया। सेराटोव क्षेत्र में रूसी बमवर्षक विमान का एयरबेस स्थित है।

    रूस ने भी खार्किव पर बोला हमला, चार की मौत

    रूस ने गुरुवार को ड्रोन से यूक्रेन के खार्किव इलाके पर हमला बोला। हमले में चार लोगों की मौत हो गई। हमले में 12 लोगों के घायल होने की भी सूचना है। वहीं जमीवस्का थर्मल पावर प्लांट को भी निशाना बनाया। जिसके कारण खार्किव इलाके में करीब 3,50,000 लोग के घरों में अंधेरा छा गया। यूक्रेन के छह इलाकों में पावर सप्लाई के दौरान कुछ कटौती भी करनी पड़ी। हमले में 15 ड्रोन का प्रयोग किया गया था।

    नाटो के सहयोगी यूक्रेन को और मदद भेजने पर हुए सहमत

    रूसी बैलिस्टिक मिसाइल से बचने के लिए यूक्रेन को और वायु रक्षा प्रणाली प्रदान करने पर नाटो के सहयोगी सदस्य गुरुवार को सहमत हुए हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि यह तब और जरूरी हो जाता है जब चीन, उत्तर कोरिया और ईरान जैसे देश रूस को समर्थन दे रहे हैं।

    मरमंस्क के गवर्नर पर चाकू से हमला

    रूस के मरमंस्क के गवर्नर आंद्रेई चिबिस पर चाकू से हमला बोला गया है। इसमें वह घायल हो गए हैं। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। आंद्रेई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गवर्नर के प्रवक्ता ने कहा कि हमला अचानक से किया गया। वह एक मी¨टग से बाहर निकल रहे थे। 

    यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections: विपक्ष कब करेगा पीएम के चेहरे का एलान? राहुल गांधी ने बता दिया

    यह भी पढ़ेंः Congress Manifesto: कांग्रेस के घोषणापत्र से OPS गायब, मणिपुर सरकार को लेकर मेनिफेस्टो में क्या है पार्टी का रुख?