Move to Jagran APP

चिड़िया सी उड़ने की चाहत होगी पूरी, अरब के इस देश में शुरु हुई दुनिया की सबसे लंबी जिप लाइन

स्पीड की बात करें तो 90 किमी से लेकर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ये काम करता है। चिड़िया की तरह उड़ने की ख्वाहिश रखने वाले इसका आनंद ले सकते हैं।

By Srishti VermaEdited By: Published: Fri, 02 Feb 2018 09:29 AM (IST)Updated: Fri, 02 Feb 2018 10:28 AM (IST)
चिड़िया सी उड़ने की चाहत होगी पूरी, अरब के इस देश में शुरु हुई दुनिया की सबसे लंबी जिप लाइन

रास-अल-खइमाह (एएनआई)। संयुक्त अरब अमीरात में दुनिया की सबसे लंबी जिप लाइन की शुरुआत की गई है। बताया जा रहा है कि दुनिया की सबसे लंबी जिप लाइन खोले जाने का रिकॉर्ड बनाया है। जानकारी के मुताबिक, इस जिप लाइन की लंबाई 2.83 किमी है। गुरुवार को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए ये जानकारी दी। बता दें कि देश के सबसे ऊंचे पर्वत चोटी जेबेल जैस पर इसकी शुरुआत की गई है।

loksabha election banner

समुद्र तल से 1,680 मीटर उंचा है

जैबेल जैस देश की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए ये बिल्कुल सही जगह है। बताया जा रहा है कि यह समुद्र स्तर से 1,680 मीटर की उंचाई पर है। वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, इसका आनंद लेने वाले राइडर्स कम से कम तीन मिनट के लिए इस जिप लाइन का आनंद ले सकते हैं। अरब के अन्य देशों अबू धाबी और दुबई से पर्यटकों को आकर्षित करने की तरफ ये एक शुरुआत है।

दुनिया का सबसे रोमांचक पर्यटन

संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने इसे दुनिया का सबसे नया और सबसे ज्यादा रोमांच पैदा करने वाला आकर्षण बताया था। यह दुनियाभर की सबसे लंबी जिप लाइन कही गई है। देश के सबसे उंचे पर्वत की चोटी जेबेल जैस पर से इसकी शुरुआत की गई है। 

बुर्ज खलीफा से तीन गुना ऊंचा

ये एडवेंचरस प्रोजेक्ट रास अल खईमाह टूरिज्म डेवलपमेंट अथॉरिटी की तरफ से तैयार किया गया है। इसके तहत अधिकारियों ने बताया कि को देश के पर्यटन की तरफ सैकड़ों पर्यटकों को आकर्षित करना है। बताया जाता है कि जेबेल जैस पर्वत चोटी दुबई की गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा से तीन गुना उंचा है।

90 किमी से 130 किमी की स्पीड

इसमें जो केबल का इस्तेमाल किया गया है उसका वजन सात टन बताया जा रहा है जिसमें दो लाइन होंगे। बताया जाता है कि इसपर 350 लोग प्रतिदिन अपने एडवेंचर का अनुभव ले सकते हैं। स्पीड की बात करें तो 90 किमी से लेकर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ये काम करता है। चिड़िया की तरह उड़ने की ख्वाहिश रखने वाले इसका आनंद ले सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : सीरीयाई नागरिकों के लिए बड़ी खबर, ट्रंप ने 6,900 सीरियाई नागरिकों के लिए की ये बड़ी घोषणा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.