विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काठमांडू में दो भारतीय गिरफ्तार, हरियाणा के युवक को बंधक बनाने का लगा है आरोप

Published: Sat, 18 Oct 2025 11:24 PM (IST)

नेपाल पुलिस ने अपहरण के मामले में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी काठमांडू जिले की पुलिस ...और पढ़ें

हरियाणा के युवक को बंधक बनाने के आरोप में मोहाली के दो युवक काठमांडू में गिरफ्तार

हरियाणा के युवक को बंधक बनाने के आरोप में मोहाली के दो युवक काठमांडू में गिरफ्तार

HighLights

  1. पीड़ित से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी

  2. काठमांडू के होटल में बंधक बनाकर रखा था

संवाद सूत्र, सोनौली (महराजगंज)। नेपाल पुलिस ने अपहरण के मामले में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी काठमांडू जिले की पुलिस टीम ने की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मोहाली, पंजाब के निवासी परमप्रीत सिंह और लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। इन दोनों ने हरियाणा के अंकित कुमार को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर नेपाल बुलाया और काठमांडू स्थित होटल में बंधक बना लिया।

जिला पुलिस काठमांडू के प्रवक्ता और पुलिस उपनिरीक्षक पवन कुमार भट्टराई ने बताया कि आरोपितों ने अंकित कुमार को काठमांडू के सुन्धारा क्षेत्र में स्थित होटल न्यू जोमसोम के छह नंबर कमरे में बंधक बनाकर रखा था।

पीड़ित से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल भी बरामद हुए हैं। नेपाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।