विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट में भयानक टर्बुलेंस, हवा में यात्रियों में मची चीख-पुकार

Published: Sun, 13 Sep 2026 01:23 PM (IST)

इस्तांबुल से ट्यूनिस जा रही टर्किश एयरलाइंस की एक फ्लाइट को भयानक तूफान के कारण तीन बार लैंडिंग टालनी पड़ी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट में टर्बुलेंस से यात्रियों में मची चीख-पुकार(फोटो: सोशल मीडिया)

टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट में टर्बुलेंस से यात्रियों में मची चीख-पुकार(फोटो: सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अंकारा। इस्तांबुल से आ रही टर्किश एयरलाइंस की एक फ्लाइट के यात्रियों की उस समय सांसें अटक गईं, जब एक भयानक तूफान के कारण विमान को तीन बार लैंडिंग टालनी पड़ी। विमान में सवार डरे-सहमे यात्रियों को लगा जैसे वे आसमान से मौत के मुंह में गिर रहे हैं।

विमान के केबिन के अंदर का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि ट्यूनिस-कार्थेज एयरपोर्ट के चक्कर लगाते समय विमान अचानक हवा में हिचकोले खाने लगता है। इंजन की तेज आवाजों के बीच दहशत में आए यात्री अपनी सीटों को कसकर पकड़े हुए नजर आते हैं।

वीडियो बनाने वाली महिला अपनी कांपती हुई आवाज में बताती है कि पायलट ने तीन बार लैंडिंग की कोशिश की और विमान को बार-बार तूफान के बीच ले गया, जिसके बाद रूट डायवर्ट करना पड़ा।

महिला वीडियो में कहती है कि पायलट उसी एयरपोर्ट पर तीन बार उतरने की कोशिश कर रहा था, उसने तीन चक्कर लगाए और बार-बार तूफान में घुस गया। यहां हम कुछ सेकंड के लिए ऐसे नीचे की तरफ गिरने लगे जैसे फ्री-फॉल हो रहा हो।

वायरल वीडियो में दिखा विमान का संघर्ष

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में इन-फ्लाइट मैप पर जेट को ट्यूनिस के ऊपर चक्कर लगाते हुए देखा जा सकता है, जबकि खिड़की के बाहर घने तूफानी बादल दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही विमान टर्बुलेंस की चपेट में आता है, एक यात्री की घबराहट भरी आवाज सुनी जा सकती है।

एयरबस A321 द्वारा संचालित फ्लाइट TK663 ट्यूनिस पहुंचने ही वाली थी, लेकिन भयंकर खराब मौसम ने सुरक्षित लैंडिंग को असंभव बना दिया। कई बार लैंडिंग के प्रयास विफल होने के बाद क्रू ने विमान को एनफिधा-हम्मामेट एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया, जहां विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।

यात्रियों में मची थी अफरातफरी

रिपोर्ट्स के अनुसार, तूफान से घिरे इस विमान में यात्रियों के बीच दहशत का माहौल था। यात्रियों ने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था जैसे विमान आसमान से सीधे नीचे गिर रहा हो। तुर्किये मीडिया ने बताया कि क्रू ने डायवर्ट करने का फैसला लेने से पहले तय गंतव्य पर उतरने के तीन प्रयास किए थे। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस फुटेज पर प्रतिक्रिया देते हुए हजारों यात्रियों ने कहा कि अगर वे इस स्थिति में होते तो बुरी तरह डर जाते। वहीं, एक दर्शक ने लिखा कि वह ऐसी स्थिति में तभी घबराएगा जब केबिन क्रू के चेहरों पर चिंता दिखाई देगी।

एविएशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि खराब मौसम में लैंडिंग टालना एक सामान्य और सुरक्षित प्रक्रिया है। पायलटों को तूफानी मौसम में जबरन लैंडिंग कराने के बजाय गो-अराउंड का प्रशिक्षण दिया जाता है। दूसरे एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद, यात्रियों के लिए यह किसी डरावने सपने जैसे सफर का सुखद अंत था।

यह भी पढ़ें- तुर्किये में 15 साल से कम बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की तैयारी, संसद ने पास किया बिल

यह भी पढ़ें- दिल्ली के आसमान में 'फुस्स' हो गया हॉट एयर बलून, क्या अब उड़ भी पाएगा तुर्किये के कप्पाडोसिया वाला गुब्बारा?

यह भी पढ़ें- सऊदी-पाकिस्तान-तुर्किये रक्षा समझौते में शामिल हो सकता है बांग्लादेश, भारत के लिए बढ़ने वाली चुनौतियां