Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UK PM Race News: रूस यूक्रेन जंग में परमाणु बटन दबाने को तैयार हैं ट्रस, सुनक ने कही ये बड़ी बात

    ब्रिटेन में पीएम पद की दौड़ में लिज ट्रस सबसे आगे हैं। ट्रस के प्रतिद्वंद्वी ऋषि सुनक पीछे चल रहे हैं। इस क्रम में उन्‍होंने कहा कि रूस यूक्रेन जंग में अगर जरूरत पड़ी तो वह परमाणु युद्ध के लिए तैयार हैं।

    By Ramesh MishraEdited By: Updated: Wed, 24 Aug 2022 05:40 PM (IST)
    Hero Image
    UK PM Race News: रूस यूक्रेन जंग में परमाणु बटन दबाने को तैयार हैं ट्रस। एजेंसी।

    लंदन, एजेंसी। UK PM Race News: ब्रिटेन में पीएम पद की दौड़ में लिज ट्रस सबसे आगे हैं। ट्रस के प्रतिद्वंद्वी ऋषि सुनक पीछे चल रहे हैं। इस क्रम में ट्रस का एक चौंकाने वाला बयान आया है। उन्‍होंने कहा कि रूस यूक्रेन जंग में अगर जरूरत पड़ी तो वह परमाणु युद्ध के लिए तैयार हैं। बता दें कि यूक्रेन जंग के बाद ब्रिटेन में परमाणु बम हाई अलर्ट पर हैं। उधर, पीएम पद के उम्‍मीदवार व वित्‍त मंत्री रह चुके ऋषि सुनक ने कहा है कि अगर वह पीएम नहीं बनते तो ट्रस की सरकार में काम नहीं करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1- बता दें कि ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनने की रेस में आगे चल रहीं ट्रस का एक बड़ा बयान सामने आया है। यूक्रेन जंग पर उन्होंने कहा कि अगर वह प्रधानमंत्री बनती हैं तो वह परमाणु युद्ध करने के लिए भी तैयार हैं। कंजर्वेटिव पार्टी में ट्रस और सुनक के बीच टक्कर है। हालांकि, सर्वे रिपोर्ट यह बताते हैं कि लिज इस प्रतियोगित में बढ़त बनाई हुई है और देश की पीएम बन सकती हैं। सोमवार को ट्रस ने बर्मिंघम में एनईसी हस्टिंग्स इवेंट में कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो वह परमाणु बम का बटन दबाने के लिए तैयार हैं।

    2- ट्रस ने कहा कि यूक्रेन जंग में वह परमाणु हमले का आदेश देंगी। उन्‍होंने कहा कि ये कोई विकल्प नहीं होगा, बल्कि पीएम की जिम्‍मेवारी होगी। इस क्रम में उन्होंने कहा कि मैं ऐसा करने के लिए हमेशा तैयार रहूंगी। ट्रस का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब यूक्रेन जंग में रूस का भय पूरे यूरोप में बना हुआ है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ट्राइडेंट मिसाइल सिस्टम का लक्ष्य देश के लिए सबसे बड़े खतरे को रोकना है। रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ खड़े होने के अपने इरादों को भी ट्रस साफ कर चुकी हैं। बता दें कि फरवरी में यूक्रेन पर हमले के बाद से ही ब्रिटेन के परमाणु बम हाई अलर्ट पर हैं।

    3- सुनक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर ब्रिटेन में ट्रस पीएम का चुनाव जीतती हैं और उनकी सरकार बनती है तो सुनक सरकार का हिस्‍सा नहीं बनेंगे। उन्‍होंने संकेत दिया कि वह ट्रस की कैबिनेट का हिस्‍सा नहीं रहेंगे। बता दें कि इसके पूर्व सुनक ब्रिटेन के वित्त मंत्री रह चुके हैं। पीएम पद की रेस में पीछे चल रहे सुनक ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कैबिनेट में होने के दौरान एक बात मैंने नोटिस की है कि आपको सहमत होने की जरूरत है। अगर आपसी मुद्दे पर सहमति न हो तो मुश्किल हो जाती है। 

    कौन होगा ब्रिटेन का नया पीएम

    हालांकि, ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, इस पर सस्‍पेंस बरकरार है। मुकाबला पूर्व विदेश मंत्री ट्रस और वित्‍त मंत्री ऋषि सुनक के बीच है। अभी तक हर कोई मान रहा था कि भारतीय मूल के सुनक इस देश के अगले पीएम हो सकते हैं। लेकिन कई तरह के सर्वे और पोल के नतीजों के बाद तो सुनक की उम्‍मीदें टूटती नजर आ रही हैं। इस समय हर सर्वे में ट्रस आगे चल रही हैं। यह माना जा रहा है कि ट्रस देश की पीएम होंगी इस बात की संभावनाएं 90 फीसद तक बढ़ गई हैं। वहीं वो अब बुकीज की भी फेवरिट हो गई हैं। 5 सितंबर को कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और देश के अगले पीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा। हालांकि ट्रस कई वजहों से आलोचकों के निशाने पर हैं। ट्रस ने कई ऐसी बातों का वादा किया है और कहा है कि अगर वो प्रधानमंत्री बनती हैं तो अपने हर वादे को पूरा करेंगी।