Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Egypt: मिस्त्र के तट पर बड़ा हादसा, पर्यटक सबमरीन डूबी; छह की मौत और नौ घायल

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Thu, 27 Mar 2025 11:30 PM (IST)

    मिस्र के लाल सागर में 45 लोगों को ले जा रही एक पर्यटक पनडुब्बी के डूबने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। यह जहाज तटीय शहर हर्गहाडा के पर्यटक सैरगाह क्षेत्र में बंदरगाह से रवाना होने के बाद डूब गया। यह पनडुब्बी स्थानीय प्रवाल भित्तियों के पानी के भीतर भ्रमण के लिए जा रही थी। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।

    Hero Image
    मिस्त्र तट पर पर्यटक सबमरीन डूबी, छह की मौत और नौ घायल (फोटो- रॉयटर)

    एपी, काहिरा। मिस्त्र तट पर 45 यात्रियों को ले जा रही एक पर्यटक सबमरीन के डूबने से गुरुवार को छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। आपातकालीन दल ने हर्गहाडा के पास 29 लोगों को बचा लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जहाज पर 45 यात्री थे

    हर्गहाडा में रूसी वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के सदस्यों के अलावा, जहाज पर 45 यात्री थे, जिनमें सभी रूसी थे। उनमें से कुछ नाबालिग भी थे। यह स्पष्ट नहीं है कि जहाज पर चालक दल के कितने सदस्य थे।

    बचाए गए लोगों को अस्पताल ले जाया गया

    सबमरीन हर्गहाडा के सिंदबाद होटल से जुड़ी थी। यह पर्यटकों को मूंगा चट्टान दिखाने के लिए नियमित तौर पर निकली थी। गुरुवार सुबह स्थानीय समय 10 बजे रवाना हुई और तट से करीब एक किलोमीटर दूर डूब गई। बचाए गए लोगों को अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सबमरीन किस कारण डूबी।

    कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, हर्गहाडा स्थित सिंदबाद नामक कंपनी द्वारा संचालित इस सबमरीन में 44 यात्री और दो पायलट सीटें मौजूद हैं। मिस्त्र के अधिकारियों ने बताया कि नवंबर में एक पर्यटक नौका लाल सागर में डूब गई थी। इस दुर्घटना में चार लोग डूब गए थे, जबकि 33 को बचा लिया गया।

    पर्यटन मिस्त्र की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण सेक्टर

    पर्यटन मिस्त्र की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण सेक्टर है, लेकिन कई कंपनियों ने क्षेत्र में संघर्षों के खतरे को देखते हुए लाल सागर में यात्रा बंद या सीमित कर दी है।