Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाईलैंड-कंबोडिया के सैनिकों के बीच झड़प, गोलीबारी में दो की मौत; दोनों देशों ने वापस बुलाए राजदूत

    By Agency Edited By: Chandan Kumar
    Updated: Thu, 24 Jul 2025 09:28 AM (IST)

    थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर हुई झड़प में दो थाई सैनिक घायल हो गए। कंबोडियाई सेना ने BM21 रॉकेट लॉन्चरों सहित कई हथियारों का उपयोग किया। लोग घरों से भागकर बंकरों में छिप गए। थाईलैंड और कंबोडिया दोनों ने गोलीबारी शुरू करने का आरोप एक-दूसरे पर लगाया है। कंबोडिया ने थाईलैंड के साथ राजनयिक संबंध कम कर दिए हैं और कर्मचारियों को वापस बुला लिया है।

    Hero Image
    गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    रायटर्स, बैंकॉक। साउथ एशियन देश कंबोडिया और थाईलैंड के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देशों सरहद पर एक दूसरे के इलाके में गोलीबारी कर रहे हैं। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई हैं।

    थाई सेना के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को कंबोडियाई सेना के साथ सीमा पर हुई झड़प में कम से कम दो थाई सैनिक घायल हो गए। इसकी बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव तेजी से बढ़ गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाई सेना की उप प्रवक्ता कर्नल रिचा सुक्सुवानोंट ने कहा कि कंबोडियाई सेना ने विवादित सीमा क्षेत्रों में हुई झड़पों में BM21 रॉकेट लॉन्चरों सहित कई तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया है। 

    घरों में भाग रहे थे लोग, बंकर में ली शरण

    थाईलैंड की ओर से एक लाइवस्ट्रीम वीडियो में गुरुवार सुबह लोग अपने घरों से भागते और कंक्रीट के बंकर में छिपते हुए दिखाई दे रहे थे, क्योंकि बीच-बीच में विस्फोटों की आवाजें आ रही थीं।

    यह झड़प उस इलाके में हुई जहां थाईलैंड के सुरिन प्रांत और कंबोडिया के ओद्दार मींचे प्रांत की सीमा पर प्राचीन प्रसात ता मुएन थॉम मंदिर स्थित है। थाईलैंड और कंबोडिया दोनों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी की शुरुआत का आरोप लगाया।

    सबसे बुरे दौर से गुजर रहा थाईलैंड-कंबोडिया का रिश्ता

    इससे पहले, कंबोडिया ने कहा था कि वह थाईलैंड के साथ राजनयिक संबंधों को न्यूनतम स्तर पर ले जा रहा है और बैंकॉक स्थित अपने दूतावास से सभी कंबोडियाई कर्मचारियों को वापस बुला रहा है।

    यह कदम थाईलैंड की ओर से कंबोडिया के साथ अपनी पूर्वोत्तर सीमा चौकियों को बंद करने, अपने राजदूत को वापस बुलाने और कंबोडियाई राजदूत को निष्कासित करने के विरोध में उठाया गया था। यह कदम एक बारूदी सुरंग विस्फोट के विरोध में उठाया गया था जिसमें पांच थाई सैनिक घायल हो गए थे।

    दक्षिण-पूर्व एशियाई पड़ोसी देशों के बीच संबंध मई के बाद से तेजी से बिगड़े हैं। ये तब हुआ जब एक कम्बोडियाई सैनिक की झड़प में मौत हो गई थी।

    यह भी पढ़ें: मोदीमय हुआ लंदन... आज स्टार्मर से मिलेंगे पीएम मोदी; भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर होंगे हस्ताक्षर