Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Covid-19 Outbreak: थाईलैंड में COVID-19 संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि, सार्वजनिक समारोहों पर लगाया गया प्रतिबंध

    By Amit KumarEdited By:
    Updated: Sat, 17 Jul 2021 10:58 PM (IST)

    कोविड-19 संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि के बीच थाईलैंड ने सार्वजनिक समारोहों पर देशव्यापी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। साथ ही नागरिकों की आवाजाही पर और ज्यादा प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा है। देश के कई प्रांतों में दो सप्ताह के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं।

    Hero Image
    Thailand bans public gatherings due to record rise in covid 19 cases

     बैंकॉक, एजेंसियां: कोविड-19 संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि के बीच, थाईलैंड ने सार्वजनिक समारोहों पर देशव्यापी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। साथ ही नागरिकों की आवाजाही पर और ज्यादा प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा है। शनिवार को, देश में कोरोनावायरस टास्क फोर्स ने कुल 10हजार 082 नए कोविड-19 संक्रमण के मामले और 141 और मौतों के मामले दर्ज किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक महामारी की शुरुआत से अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 3लाख 91हजार 989 मामलो और 3,240 मौते दर्ज की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस सप्ताह बैंकॉक और नौ अन्य प्रांतों में आंशिक लॉकडाउन के बावजूद संक्रमण के मामलों और मौतों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। सरकार की तरफ से जारी एक आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, देश में सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने पर दो साल की जेल या 1,220 अमेरिकी डालर के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। थाईलैंड के प्रधान मंत्री प्रयुत चान-ओ-चा के मुताबिक उनकी सरकार देश में और ज्यादा प्रतिबंध लागू करने पर विचार कर रही है। क्योंकि देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिस कारण कोविड-19 की स्थिति बिगड़ती जा रही है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा की, देश में लोगों की आवाजाही को हर संभव स्थिति तक सीमित करने के लिए, सिर्फ आवश्यक सुविधाओं को छोड़कर अन्य सुविधाओं को बंद करने के उपायों का विस्तार करने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि, कोविड-19 संक्रमण की गंभीर स्थिति को देखते हुए बैंकॉक और कई अन्य प्रांतों में सोमवार से दो सप्ताह के लिए सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। देश की सरकार नए कोविड-19 संक्रमणों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है।