Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तालिबान ने अफगानिस्तान में हिरासत में रखे गए ब्रिटिश दंपती को किया रिहा, कतर से मांगी थी मदद

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sat, 20 Sep 2025 04:14 AM (IST)

    तालिबान ने शुक्रवार को एक ब्रिटिश दंपती को रिहा कर दिया। दंपती को अफगानिस्तान में सात महीने से अधिक समय तक बिना किसी स्पष्ट आरोप के हिरासत में रखा गया था। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने दंपती की रिहाई में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का आभार जताया है। बार्बी रेनाल्ड्स की रिहाई में कतर ने मदद की।

    Hero Image
    तालिबान ने अफगानिस्तान में हिरासत में रखे गए ब्रिटिश दंपती को किया रिहा (सांकेतिक तस्वीर)

     एपी, दुबई। तालिबान ने शुक्रवार को एक ब्रिटिश दंपती को रिहा कर दिया। दंपती को अफगानिस्तान में सात महीने से अधिक समय तक बिना किसी स्पष्ट आरोप के हिरासत में रखा गया था। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने दंपती की रिहाई में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का आभार जताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    80 वर्षीय पीटर और 75 वर्षीय बार्बी रेनाल्ड्स की रिहाई में कतर ने मदद की। दंपती 18 साल तक अफगानिस्तान में रह रहे थे। वे बामियान प्रांत में शिक्षा और प्रशिक्षण संगठन चलाते थे। तालिबान के सत्ता में आने के बाद भी उन्होंने अफगानिस्तान में ही रहने का फैसला किया था।

    राजनयिक के अनुसार, दंपती ने शुक्रवार को अफगानिस्तान छोड़ा। तालिबान सरकार के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, अब्दुल काहर बल्खी ने कहा कि दंपती ने कानून का उल्लंघन किया। एक अदालत की सुनवाई के बाद शुक्रवार को उन्हें जेल से रिहा किया गया।

    बयान में यह नहीं बताया गया कि दंपती पर किस कानून का उल्लंघन करने का आरोप था। बल्खी ने कहा कि दंपती को अफगानिस्तान के लिए ब्रिटेन के विशेष दूत रिचर्ड लिंडसे को सौंपा गया।