सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार को मॉरीशस में मिला सम्मान, राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन ने किया पुरस्कृत
सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को बुधवार को एक समारोह में समाज के वंचित वर्गों के छात्रों की शिक्षा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपुन और उप प्रधानमंत्री स्टीवन ओबेगाडू द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए आनंद कुमार को 2023 में पद्मश्री की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

पोर्ट लुईस, जेएनएन। सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को बुधवार को मॉरीशस में सम्मानित किया गया। आनंद कुमार को मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन और उप प्रधानमंत्री स्टीवन ओबेगाडू ने पुरस्कार से सम्मानित किया। आनंद कुमार को वंचित वर्गों के छात्रों की शिक्षा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।
आनंद कुमार को सुपर-30 से मिली पहचान
आनंद कुमार को सुपर-30 से वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए आनंद कुमार को 2023 में पद्मश्री की उपाधि से सम्मानित किया गया था। उन्हें मौलाना अबुल कलाम आजाद शिक्षा पुरस्कार भी मिल चुका है।
आनंद कुमार ने कहा,
अपने लोगों के बीच रहना और पहचान पाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। यहां घर से दूर घर जैसा महसूस होता है। बड़े उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए यह एक बड़ी प्रेरणा है। मुझे प्रोत्साहित करने के लिए मैं मॉरीशस के राष्ट्रपति और उप प्रधानमंत्री का आभारी हूं।
(फोटो- जागरण)
आनंद कुमार के ऊपर बनी फिल्म
बता दें कि सुपर-30 कार्यक्रम के बदौलत आनंद कुमार आज पूरी दुनिया में चर्चित हस्तियों में शुमार किए जाते हैं। इस कार्यक्रम की वजह से उन्हें व्यापक पहचान मिली है। उनके ऊपर फिल्में और कई डॉक्यूमेंट्री बने हैं।
वहीं, दुनिया के कई मशहूर टीवी कार्यक्रमों में वह जा चुके हैं। ">आनंद कुमार के जीवनी को दिखाने के लिए सुपर-30 नाम से ही एक फिल्म बन चुकी है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने उनका किरदार निभाया है।
काफी चर्चित है सुपर-30 कार्यक्रम
सुपर-30 इतना फेमस है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के विशेष दूत राशद हुसैन जैसे कई गणमान्य हस्तियों ने सुपर-30 का दौरा किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।