Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूडान के सैन्य प्रमुख ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को भेजा पत्र, UN दूत को हटाने की मांग

    By AgencyEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Sun, 28 May 2023 05:38 PM (IST)

    Sudan News सूडान के सैन्य प्रमुख ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को पत्र लिखा है जिसमें यूएन के दूत को हटाने की मांग की गई है। दूत पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही दूसरे दूत को उनके जगह पर तैनात करने के लिए कहा है।

    Hero Image
    सूडान के संयुक्त दूत को हटाने के लिए लिखा गया पत्र

    काइरो, एपी। सूडान के सेना प्रमुख जनरल अब्देल फतह बुरहान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को पत्र लिखकर उनसे यूएन दूत को हटाने की मांग की है। सूडान में यूएन के दूत वोल्कर पर्थेस वहां महत्वपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा कि यह पत्र शुक्रवार को प्राप्त हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वोल्कर पर्थेस की जगह किसी और के तैनाती की मांग

    महासचिव एंटोनियो गुटेरस सैन्य शासक की मांग सुनकर स्तब्ध हैं। पर्थेस की ओर से सूडान में किए गए कार्यों पर गुटेरस ने गर्व जताते हुए विशेष दूत पर अपना पूर्ण विश्वास जताया है। सूडानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पत्र में वोल्कर पर्थेस की जगह किसी और की तैनाती की मांग की गई है। अधिकारी के अनुसार, बुरहान ने पर्थेस पर पक्षपातपूर्ण होने का आरोप लगाया है।

    पिछले साल भी बुरहान ने पर्थेस पर संयुक्त राष्ट्र के आदेश से अलग जाने और सूडानी मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था। उस दौरान उन्होंने पर्थेस को देश से निकालने की धमकी भी थी।

    सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के बीच जारी संघर्ष

    साथ ही कहा कि जनरलों और लोकतंत्र समर्थक आंदोलन कर्ताओं के बीच युद्ध-पूर्व वार्ता में उनके दृष्टिकोण ने संघर्ष को भड़काने में मदद की। वार्ता का उद्देश्य देश के लोकतांत्रिक परिवर्तन को बहाल करना था, जो अक्टूबर 2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद पटरी से उतर गई थी।

    वहीं, इस बीच सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के बीच जारी संघर्ष विराम सोमवार को खत्म होने जा रहा है। अमेरिका और सउदी अरब ने दोनों पक्षों से इसे आगे बढ़ाने की अपील की है। दोनों पक्ष सत्ता पर कब्जा पाने के लिए मध्य अप्रैल से संघर्षरत हैं।