Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेद्दा में वार्ता के बीच सूडान संघर्ष में मृतकों की संख्या बढ़कर 604 हुई, अबतक 5,100 से अधिक लोग हुए घायल

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Tue, 09 May 2023 11:08 PM (IST)

    मिस्र के टीवी चैनल से बातचीत में बुरहानसेना के जनरल अब्दुल-फतेह बुरहान ने कहा कि किसी भी संघर्ष विराम समझौते से पहले उन्हें राजधानी खारतूम से अपने सैनिकों को वापस बुलाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सऊदी अरब में कुछ हासिल होने वाला नहीं है।

    Hero Image
    सूडान संघर्ष में अबतक 604 की मौत (फोटो: रायटर्स)

    काइरो, एपी। सूडान में संघर्ष को समाप्त करने को लेकर सऊदी अरब के जेद्दा में जारी वार्ता के बीच सैन्य गुटों की लड़ाई में मरने वालों की संख्या बढ़कर 604 पहुंच गई है। इसमें बड़ी संख्या में नागरिक भी शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि संघर्ष के चलते सात लाख से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है।

    अबतक 5,100 से अधिक लोग हुए घायल

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रवक्ता तारिक जैसेरविक ने संवाददाताओं को बताया कि सेना और अर्धसैनिक बलों के सघर्ष में 5,100 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। 15 अप्रैल से शुरू हुई इस लड़ाई का नेतृत्व सेना की ओर से जनरल अब्दुल-फतेह बुरहान और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट सिस्टम (आरएसएफ) का नेतृत्व जनरल मोहम्मद हमदान दगालो कर रहे हैं।

    यूएन विस्थापन एजेंसी ने बताया कि लड़ाई ने शहरी क्षेत्रों को युद्ध के मैदान में बदल दिया है, जिससे लगभग सात लाख लोग विस्थापित हो गए हैं। वहीं, सूडान में संघर्ष शुरू होने से पहले ही करीब 37 लाख लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हो चुके थे।

    स्थनीय निवासियों को लड़ाई में ढाल बना रही आरएसएफ: जनरल

    बुरहानसेना के जनरल अब्दुल-फतेह बुरहान ने आरोप लगाया है कि आरएसएफ के लोग स्थनीय निवासियों को लड़ाई में ढाल बना रहे हैं। मिस्र के टीवी चैनल अल-काहिरा अल-अखबारिया से बातचीत में जनरल बुरहान ने कहा कि किसी भी संघर्ष विराम समझौते से पहले उन्हें राजधानी खारतूम से अपने सैनिकों को वापस बुलाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सऊदी अरब में कुछ हासिल होने वाला नहीं है।