Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sri Lanka Tourism: श्रीलंका पर्यटन को दे रहा बढ़ावा, अब 40 देशों को मुफ्त वीजा देने की योजना

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sat, 26 Jul 2025 02:00 AM (IST)

    पर्यटन को बढ़ावा देने और आर्थिक सुधार को बनाए रखने के अपने प्रयासों के तहत श्रीलंका 40 अतिरिक्त देशों के लिए मुफ्त पर्यटक वीजा नीति का विस्तार करेगा। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कदम पिछले सप्ताह कैबिनेट द्वारा सात पात्र देशों की मौजूदा सूची को बढ़ाकर 40 करने की मंजूरी के बाद उठाया गया है।

    Hero Image
    श्रीलंका 40 अतिरिक्त देशों के लिए मुफ्त पर्यटक वीजा नीति का विस्तार करेगा (सांकेतिक तस्वीर)

     पीटीआई, कोलंबो। पर्यटन को बढ़ावा देने और आर्थिक सुधार को बनाए रखने के अपने प्रयासों के तहत श्रीलंका 40 अतिरिक्त देशों के लिए मुफ्त पर्यटक वीजा नीति का विस्तार करेगा। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मार्च 2023 से मुफ्त वीजा व्यवस्था पहले से ही लागू

    उन्होंने कहा कि यह कदम पिछले सप्ताह कैबिनेट द्वारा सात पात्र देशों की मौजूदा सूची को बढ़ाकर 40 करने की मंजूरी के बाद उठाया गया है।

    चीन, भारत, इंडोनेशिया, रूस, थाईलैंड, मलेशिया और जापान के नागरिकों के लिए मार्च 2023 से मुफ्त वीजा व्यवस्था पहले से ही लागू है।

    अब 40 की सूची में शामिल देशों में ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। सरकार को वीजा शुल्क माफी के कारण 6.6 करोड़ डॉलर का वार्षिक राजस्व नुकसान होगा।

    पर्यटकों के आगमन में वृद्धि से होगा फायदा

    हेराथ ने कहा कि पर्यटकों के आगमन में वृद्धि से होने वाले अप्रत्यक्ष आर्थिक लाभ इस नुकसान से कहीं अधिक होंगे। उन्होंने कहा कि हमने अर्थव्यवस्था को स्थिर कर दिया है और पर्यटन में नीतिगत बदलावों के माध्यम से हमारा लक्ष्य आगमन में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करना है।