विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीलंका पर डबल मार, पेट्रोल के दाम 398 रुपये लीटर के पार; पाकिस्तान का क्या है हाल?

Published: Sun, 22 Mar 2026 08:20 PM (IST)

भारत के पड़ोसी देशों श्रीलंका और पाकिस्तान में ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं। श्रीलंका में पेट्रोल 398 रुपये ...और पढ़ें

श्रीलंका-पाकिस्तान में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

श्रीलंका-पाकिस्तान में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देशों श्रीलंका और पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। श्रीलंका में पेट्रोल 398 रुपये प्रति लीटर के दाम पर पहुंच गया है।

पाकिस्तान में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल आया है। यहां एक लीटर पेट्रोल 321 रुपये का मिल रहा है। अफगानिस्तान के साथ चल रहे युद्ध की वजह से कीमतों में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

श्रीलंका में बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

श्रीलंका में रविवार को ईंधन की कीमतों में 25 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी देखी गई। दो हफ्तों में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है। इसके चलते ही श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम में उछाल आया है।

श्रीलंका में रेगुलर पेट्रोल की कीमत 317 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 398 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत में 79 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई, जिससे इसकी कीमत 382 रुपये प्रति लीटर हो गई।

श्रीलंका में पिछले हफ्ते पेट्रोल-डीजल की कीमत में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी और अब 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

श्रीलंका अपनी ईंधन की जरूरतों के लिए पूरी तरह से आयात पर निर्भर है और अपनी बिजली उत्पादन की जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशों से कोयला भी खरीदता है।

कीमतों में लगातार हो रही इन बढ़ोतरी से परिवहन लागत और कुल महंगाई पर दबाव बढ़ने की उम्मीद है, जिसका असर उन व्यवसायों और परिवारों दोनों पर पड़ेगा जो पहले से ही आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं।

पाकिस्तान में क्या हैं दाम?

पाकिस्तान में इस महीने की शुरुआत में पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी देखी गई। पाकिस्तान में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की कीमत में प्रति लीटर 55 पाकिस्तानी रुपया की बढ़ोतरी हुई।

पाकिस्तान में अब कीमतों में बढ़ोतरी के बाद 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 321.17 रुपये हो गई है। साथ ही 1 लीटर डीजल का रेट 335.86 रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें- दक्षिण एशियाई देशों को कर्ज के जाल में फंसा रहा चीन, अमेरिका ने जताई चिंता

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में लश्कर कमांडर बिलाल की हत्या, घरवालों ने ही उतारा मौत के घाट