विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान में लश्कर कमांडर बिलाल की हत्या, घरवालों ने ही उतारा मौत के घाट

Published: Sun, 22 Mar 2026 07:41 PM (IST)

पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सराफी की उसके ही परिवार के सदस्यों ने हत्या कर ...और पढ़ें

HighLights

  1. लश्कर कमांडर बिलाल सराफी की परिवार ने हत्या की।

  2. घटना लाहौर के पास मुरीदके में ईद बाद हुई।

  3. पारिवारिक विवाद के कारण चाकू और गोली मारी।

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सराफी की उसके ही परिवार के सदस्यों ने हत्या कर दी।

यह घटना शनिवार को ईद की नमाज के बाद लाहौर के पास मुरीदके में हुई। रिपोर्टों के अनुसार, बिलाल पर पहले चाकू से हमला किया गया और फिर उसे गोली मार दी गई।

पारिवारिक विवाद के चलते हुई वारदात

मीडिया रिपो‌र्ट्स के अनुसार, इस हत्या के पीछे का मुख्य कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। वारदात मुरीदके में लश्कर के ध्वस्त मुख्यालय के पास हुई, जिस पर भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमला किया था।

पुलिस ने इस मामले में संलिप्त परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इंटरनेट मीडिया पर कुछ वीडियो भी बहु-प्रसारित हुए हैं जिनमें बिलाल का शव जमीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है, हालांकि उनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आतंकी नेटवर्क में बिलाल की भूमिका बिलाल आरिफ सराफी साल 2005 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। वह मुरीदके केंद्र में युवाओं की भर्ती करने और उन्हें वैचारिक प्रशिक्षण (ब्रेनवाश करने) देने का मुख्य जिम्मा संभालता था।

इसके अलावा, वह संगठन के लिए धन जुटाने और हथियारों की खरीद-फरोख्त में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। बिलाल अन्य वरिष्ठ कमांडरों के साथ 'तैयबा कालोनी' में रहता था। विशेष रूप से, वह भारत में किसी मामले में वांछित नहीं था।

यह भी पढ़ें- अपनी ही 'औलादों' से घिरा पाकिस्तान: चरम पर आतंकवाद, बना दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश; रिकॉर्ड स्तर पर मौत

यह भी पढ़ें- हिमाचल के सिरमौर में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, इलाके में मचा हड़कंप; मौके पर पहुंची पुलिस